फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accidents are happening due to lack of speed breakers and sign boards on narrow turns

Bhiwani News: संकरा मोड़ पर स्पीड ब्रेकर और साइन बोर्ड न होने से हो रहे हादसे

Thu, 19 Dec 2024 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 19 Dec 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Accidents are happening due to lack of speed breakers and sign boards on narrow turns
सुंगरपूर से संकरा मोड़ पर नही है स्पीड ब्रेकर व साइन बोर्ड। 
कैरू। गांव देवराला, धारवानबास व खारियाबास की ओर से सुंगरपूर जाने वाली सड़क पर स्पीड ब्रेकर और साइन बोर्ड न होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। संकरा मोड़ होने से यहां पर हाल ही दो युवकों को जान गंवानी पड़ी और दो गंभीर चोटिल हो गए थे। लेकिन फिर भी अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर संडवा व देवराला से कैरू-तोशाम मार्ग मिलता है। वाहन यहां से तेजी से निकलते हैं। जो हादसे की वजह बनते हैं। लेकिन यहां पर संकेतक या स्पीड ब्रेकर न होने से हादसों की का खतरा बना रहता है। वहीं इस सड़क पर सुंगरपूर से देवराला के बीच दो गांव लगते हैं। यहां आए दिन दोपहिया वाहनों का किसी न किसी के साथ हादसा होता रहता है। ग्रामीण यहां पर ब्रेकर बनवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अधिकारी ग्रामीणों की कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क निर्माण के समय ग्रामीणों की ओर से स्पीड ब्रेकर की मांग की गई थी। लेकिन उनकी मांग पर ब्रेकर नहीं बताया गया। इससे अब यहां पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। अब प्रशासन से मांग है कि स्पीड ब्रेकर बना दिया जाए तो भविष्य में दुर्घटना में विराम लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजपाल, ग्रामीण।
नहर पार करते ही संकरा मोड़ आता है। यहां पर स्पीड ब्रेकर व संकेतक बोर्ड भी नहीं हैं। इससे वाहन चालकों को हादसे होने का भय बना रहता है।
- अमित तंवर, ग्रामीण।
खारियाबास की ओर जाने वाले मार्ग पर ब्रेकर बनाया जाना जरूरी है। जिससे दुर्घटना कम हो सके। समस्त ग्रामवासियों की मांग है कि यहां पर स्पीड ब्रेकर व संकेतक बोर्ड लगाया जाए।
- कृष्ण वर्मा, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article