{"_id":"646a5b71346e6b91650e2854","slug":"ac-fire-on-the-first-floor-of-manan-panas-house-bhiwani-news-c-21-hsr1012-139226-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मानान पाना के मकान के प्रथम तल पर एसी में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मानान पाना के मकान के प्रथम तल पर एसी में लगी आग
Sun, 21 May 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 21 May 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
मानान पाना क्षेत्र के मकान के प्रथम तल पर लगी आग पर पड़ोसी की छत से सीढ़ी लगाकर काबू पाता दमकल क
भिवानी। शहर के मानान पाना स्थित एक मकान के प्रथम तल पर लगे एसी में रविवार सुबह करीब नौ बजे अचानक आग लग गई। मकान के ऊपरी हिस्से से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने इसकी जानकारी घर के स्वामी को दी। आसपड़ोस के लोगों की मदद से दमकल कर्मचारियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मानान पाना में अजीत सिंह के मकान में रविवार सुबह प्रथम तल पर बने कमरे में लगे एसी में अचानक धुआं उठने लगा और चिंगारी के साथ आग लग गई। इस पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी गई। तंग गली होने की वजह से दमकल की गाड़ी को भी मकान से काफी दूर ही रुकना पड़ा। लंबे पाइप के जरिये दमकल कर्मचारियों को पड़ोसी की छत पर सीढ़ी से मौके पर पहुंचना पड़ा।
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि मकान के ऊपरी हिस्से में इतना घना धुआं छा गया कि कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इसलिए कोई भी आग बुझाने के लिए अंदर नहीं घुस पा रहा था। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पड़ोसी की छत पर सीढ़ी लगाई और फिर बाहर से क्रेन की मदद से आग की लपटों को शांत किया। मकान मालिक ने बताया कि आग से घर का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।