फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A car collided with a tourist bus near Gandavas, resulting in the death of a young man and injuries to four others, including two children.

Bhiwani News: गैंडावास के पास टूरिस्ट बस से भिड़ी कार, युवक की मौत, हादसे में दो बच्चों समेत चार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
A car collided with a tourist bus near Gandavas, resulting in the death of a young man and injuries to four others, including two children.
गैंडावास के पास हादसे में क्षतिग्रस्त कार। 
सिवानी मंडी। हिसार-राजगढ़ रोड नेशनल हाईवे 52 पर गांव गैंडावास के पास वीरवार दोपहर टूरिस्ट बस से पीछे से आ रही कार टकरा गई। हादसे में कार सवार मनु (32) की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी, साला और दो बच्चे घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनाें को सड़क से हटवाकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गैंडावास गांव के पास एक टूरिस्ट बस सड़क किनारे खड़ी थी। बस में सवार लोग पेड़ों के नीचे बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में डूमरखां निवासी मनु पुत्र नसीब की मौके पर ही मौत हो गई। मनु अपने साले अनूप, साली, पत्नी और दो बच्चों के साथ किसी पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। मनु की पत्नी का परिवार हिसार जिले के कापड़ो गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से घायलों को पहले सिवानी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। सामान्य अस्पताल के एसएमओ डॉ. हरेंद्र पानू ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक इलाज देने के बाद हिसार रेफर कर दिया। वहीं, जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed