फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   जीएसटी की शंकाओं का निराकरण करने आला अधिकारी

जीएसटी की शंकाओं का निराकरण करने आला अधिकारी

Sat, 08 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी की शंकाओं का निराकरण करने आला अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
जीएसटी की शंकाओं को दूर करने के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सेमिनार में पहुंचे। यहां वे लोगों से सीधे रूबरू हुए। अधिकारियों ने जीएसटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पंचायत भवन में शुक्रवार को आयोजित सेमिनार में व्यापारियों को जीएसटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में रोहतक रेंज के संयुक्त आयुक्त (राज्य कर) कृष्ण कुमार, राज्य कर उपायुक्त रोहतक एसके बोडवाल, उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त भिवानी, जेएस जाखड़ और उपायुक्त कर भिवानी मेजर जगजीत सिंह ने जीएसटी के बारे मेें जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जीएसटी से घबराने की जरूरत नहीं है। अधिकारियों ने यह भी आश्वासन दिया कि उनकी हर बात को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से जीएसटी प्रणाली में विभाग का सहयोग करने की अपील की। सेमिनार में सराफा एसोसिएशन से बृजलाल सर्राफ, बार एसोसिएशन से राजेश पोपली, ताराचंद अग्रवाल, शिवरत्न गुप्ता, व्यापार मंडल से भानु प्रकाश, इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन से धर्मबीर नेहरा और किरयाणा एसोसिएशन प्रधान गिरीराज ने जीएसटी से जुड़ीं भ्रांतियों और समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed