Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Pollution causing eye irritation and breathing difficulties

Bhiwani News: प्रदूषण से आंखों में जलन, सांस लेने में हो रही परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Pollution causing eye irritation and breathing difficulties
भिवानी। जिले में वायु प्रदूषण लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। दिवाली के बाद भी प्रदूषण से राहत नहीं मिली है और मंगलवार को एक्यूआई 221 दर्ज किया गया। सोमवार के मुकाबले इसमें मामूली सुधार जरूर हुआ लेकिन हवा की गुणवत्ता अब भी चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

प्रदूषित हवा के कारण लोगों को आंखों में जलन, लालिमा, खांसी, जुकाम और सांस लेने में परेशानी हो रही है। वहीं, अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों की दिक्कतें बढ़ने के साथ गर्भवती महिलाओं और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर सिंह शांडिल्य ने बताया कि वायु प्रदूषण केवल सांस संबंधी बीमारियों को ही नहीं बढ़ाता, बल्कि जीवन प्रत्याशा और दैनिक कार्यक्षमता पर भी असर डालता है। प्रदूषित हवा में मौजूद हानिकारक तत्व शरीर को प्रभावित करते हैं जिससे थकान, सुस्ती और काम करने की क्षमता कम हो सकती है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी प्रदूषण गंभीर परेशानी पैदा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे गर्भस्थ शिशु के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का खतरा रहता है। उन्होंने बताया कि वायु प्रदूषण के लिए कहीं न कहीं मानवीय गतिविधियां भी जिम्मेदार हैं। सड़कों और खाली स्थानों पर धूल उड़ाना, कूड़ा जलाना तथा अन्य प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियां हवा को दूषित करती हैं। हवा में मौजूद प्रदूषक तत्व शरीर में प्रवेश कर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ाते हैं। लंबे समय तक प्रदूषित वातावरण में रहने से लोगों की सेहत और सामान्य दिनचर्या प्रभावित हो सकती है।

इन लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदूषण बढ़ने पर टीबी, सीओपीडी और अस्थमा के मरीजों को सबसे अधिक परेशानी हो सकती है। डायबिटीज और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। पांच साल तक के छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर प्रदूषण का असर अधिक पड़ सकता है। इन लोगों में बीमारी गंभीर होने और अस्पताल में भर्ती होने का खतरा बढ़ जाता है। अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों में सांस की तकलीफ बढ़ने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती होने की नौबत आ सकती है, जिससे मरीज और उसके परिवार पर आर्थिक बोझ भी बढ़ता है।


प्रदूषण बढ़ने पर बरतें ये सावधानियां
डॉ. शांडिल्य ने लोगों से अपील की कि प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें तथा घर के अंदर भी धुआं या प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियां न करें। जरूरी काम से बाहर निकलना पड़े तो मास्क का इस्तेमाल करें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। सांस लेने में परेशानी या अन्य लक्षण बढ़ने पर चिकित्सक से संपर्क करें। बिना डॉक्टर की सलाह के स्टेरॉयड और एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन न करें। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को प्रदूषित हवा के संपर्क से बचाना विशेष रूप से जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed