{"_id":"67eece64e088b1637b073fb9","slug":"600-girl-students-participated-in-the-general-knowledge-competition-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-132220-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 600 छात्राओं ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 600 छात्राओं ने लिया हिस्सा
विज्ञापन
आदर्श महिला महाविद्यालय में सम्मानित छात्राओं के साथ प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल व अन्य।
भिवानी। आदर्श महिला महाविद्यालय में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और छात्राओं की बौद्धिक क्षमता को निखारने के उद्देश्य से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की 600 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया और अपने ज्ञान और बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं के ज्ञान को परखने के लिए विभिन्न विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे गए। इसमें इतिहास, विज्ञान, समसामयिक घटनाएं, राजनीति, अर्थशास्त्र, खेल और सामान्य जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल थे। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं को प्रतिस्पर्धी माहौल में भाग लेने के लिए प्रेरित करना था।
महाविद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव अशोक बुवानीवाला ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन छात्राओं को न केवल उनके ज्ञान को परखने का अवसर प्रदान करता है। इस प्रकार के आयोजन छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें शिक्षण के नए आयामों से जोड़ते हैं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को 500 रुपये नकद राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की गई। जबकि शीर्ष 50 छात्राओं को उनकी उत्कृष्टता के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए बताया कि महाविद्यालय प्रतिवर्ष विभिन्न शैक्षणिक और प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। प्रतियोगिता की कॉर्डिनेटर डॉ. ममता वधवा व संयोजिका बबीता चौधरी रही।