फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   4 injured in the accident

ऑटो रिक्शा पलटने से दंपती सहित चार घायल

Sat, 27 Jul 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
4 injured in the accident
घायल चरणसिंह। - फोटो : Bhiwani
रोहतक दादरी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार शाम करीबन चार बजे ऑटो रिक्शा का अचानक ही संतुलन बिगड़ से पलट गया। जिससे दंपती और आठ माह का बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया वहीं ऑटो रिक्शा चालक को भी चोटें आई। सभी घायलों को उपचार के लिए भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन

जिला सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन गांव खातीवास निवासी 38 वर्षीय चरण सिंह ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई सुकेंद्र के ऑटो रिक्शा में अपनी पत्नी मनीषा व आठ माह के बेटे के साथ बैठकर गांव कायला जा रहा था। ऑटो रिक्शा उसका चचेरा भाई सुकेंद्र चला रहा था। जैसे ही दादरी रोहतक मार्ग पर चढ़े तो उनका ऑटो अचानक असंतुलित होकर सड़क पर ही पलट गया। इस सड़क हादसे में उसके सिर व कान पर गंभीर चोटें आई, जबकि उसकी पत्नी मनीषा के आंखों पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं सुकेंद्र भी इस हादसे में जख्मी हुआ है। उसके आठ माह के बेटे को काफी गंभीर चोटों के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं सड़क हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई।

घायल मनीषा।

घायल मनीषा।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed