{"_id":"63f512ce97c733122f01fc03","slug":"22-tola-gold-15-kg-silver-and-cash-worth-rs-50000-stolen-from-retired-subedars-house-bhiwani-news-c-21-1-62508-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रिटायर्ड सूबेदार के घर 22 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी व 50 हजार रुपये की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रिटायर्ड सूबेदार के घर 22 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी व 50 हजार रुपये की नकदी चोरी
Wed, 22 Feb 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 22 Feb 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। गांव कायला में एक रिटायर्ड सूबेदार के घर से चोर करीब 22 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी व 50 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर गए। पीड़ित ने इस संबंध में सूचना पुलिस को दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की और सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी मौके पर बुलाया। इस संबंध में सदर थाना में पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
पीड़ित कायला निवासी कैलाश चंद ने बताया कि वह सूबेदार के पद से फौज से रिटायर्ड है और खेती करता है। 20 फरवरी की रात को घर में अलमारी से आभूषण व नकदी की चोरी हो गए। पीड़ित ने शिकायत में बताया उसके घर से चोर सोने के दो हार, दो टीका, दो नाथ, दो कानों के बाले, आठ चूड़ी, दो अंगूठी, 11 जोड़ी कानों के आभूषण, दो मंगल सूत्र, एक चैन, पांच अंगूठी व चांदी की दस जोड़ी पाजेब, दो हथफूल, दो तागड़ी, एक गुच्छा, चांदी के बर्तन, 15 सिक्के चोरी कर ले गए। इसके अलावा चोर अलमारी में रखी 50 हजार रुपये की नकदी व जरूरी दस्तावेज भी चोरी कर ले गए। सदर थाना पुलिस केस दर्ज कर इस मामले के आरोपी की तलाश में जुट गई है।