फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   नगरपालिका कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में उतरे कई संगठन

नगरपालिका कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में उतरे कई संगठन

Wed, 23 May 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
नगरपालिका कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में उतरे कई संगठन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी
नगर पालिका के कर्मचारियों की हड़ताल 14 दिन भी जारी रही। नगरपालिका कर्मचारी नगर परिषद से लघु सचिवालय तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और लघु सचिवालय के समक्ष धरना प्रदर्शन जारी कर दिया।
मंगलवार को अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ व सीआईटीयू के आह्वान पर स्थानीय लघु सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट महेश शर्मा को 18 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा वहीं उन्होंने आश्वासन दिया किया वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री को उनकी मांगों का ज्ञापन भेज कर हल करवाने की पूरी कोशिश करेंगे। कर्मचारियों का नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान यादवेंद्र शर्मा और सीआईटीयू के वरिष्ठ उप प्रधान रामफल देशवाल कर रहे थे। सर्व कर्मचारी संघ के राज्य ऑडिटर सुखदेव सिंह ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी पिछले 14 दिनों से संघर्षरत हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही हैं। सीआईटीयू के जिला प्रधान का. ओम प्रकाश, ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्करज यूनियन के राज्य उप प्रधान लोकेश ने संबोधित किया।
विज्ञापन


धरने पर इन संगठनों के सदस्य रहे उपस्थित
सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान कुलभूषण आर्य, जय प्रकाश परमार, सज्जन कुमार सिंगला, ब्लॉक भिवानी के प्रधान महेंद्र सिंह बड़ाला, कैरू ब्लॉक प्रधान राम जीवन, वन विभाग के प्रधान हंसराज, सिटी यूनिट के प्रधान दरियाव सिंह पंघाल, मेकेनिकल के जिला प्रधान सूरजभान, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति से संतोष देशवाल, बिमला घनघस, सरोज, मिड-डे-मील की प्रधान सुदेश, रोडवेज डिपो प्रधान राज कुमार दलाल, किसान सभा के राज्य प्रधान मा. शेर सिंह, ओम प्रकाश सैनी, सुरेश शर्मा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ प्रधान अनिल मुंजाल, अमीर सिंह और आजाद सिवाच उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed