फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   12 More corona positive found on friday.

जुलाई के 9 दिनों 179 कोरोना पॉजिटिव, शुक्रवार को 12 रोगी मिले

Sat, 11 Jul 2020 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
12 More corona positive found on friday.
कोरोना वारसय के चलते लोगों से जानकारी लेते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार गंभीर होता जा रहा है। जुलाई माह के 9 दिनों के दौरान 179 कोरोना संक्रमित आ चुके हैं। यानी हर रोज औसतन 18 मरीज। शुक्रवार को भी 12 कोरोना पॉजिटिव सामने आए, जिनमें सात तो लोहड़ बाजार से है। गंभीर बात यह है कि लोहड़ बाजार से पिछले चार दिन में 33 पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को सामने आए 12 पॉजिटिव में सात रैपिड किट से पॉजिटिव मिले और पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 624 पहुंच गया है। इनमें से 441 ठीक हो चुके हैं और 179 एक्टिव केस हैं। शुक्रवार को आठ मरीज ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 375 नए सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। गौर हो कि जून में 150 से अधिक कोरोना पॉजिटिव बीटीएम क्षेत्र की आधा दर्जन से अधिक कॉलोनियों में सामने आए। इनमें भी बीटीएम लाइन प्रमुख रही।
विज्ञापन

जून में रहा औसतन 1 का आंकड़ा, जुलाई हर रोज औसतन 18 आ रहे सामने
तीन अप्रैल को पहली बार भिवानी में दो जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद लगातार संक्रमण बढ़ता गया। अब हालात ये है कि औसतन 18 मरीज हर रोज सामने आ रहे हैं। अप्रैल माह में कुल चार केस दर्ज हुए। मई में कुल 31 यानी औसतन हर रोज एक। जून माह में 401 केस पॉजिटिव आए यानी औसतन हर रोज 13 पॉजिटिव। मगर जुलाई में यह और भी गंभीर हो गया है और 10 दिन के दौरान ही 179 केस सामने आ चुके है यानी औसतन हर रोज 18।
विज्ञापन

ये नए कोरोना पॉजिटिव आए सामने
रिक्शा चालक मिला पॉजिटिव : कुम्हारों का मोहल्ला, पुराना बस स्टैंड से 35 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। वह रिक्शा चलाता है। चार जुलाई को पटना शादी में गया था और सात जुलाई को वापस भिवानी आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वेलर्स मिला पॉजिटिव : हालु बाजार रामदत्त गली से 50 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह ज्वेलर है। अन्य कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
सीआरपीएफ का जवान मिला पॉजिटिव : गांव कोंट से 23 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह सीआरपीएफ में है। युवक की रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी है।
कितलाना में एक पॉजिटिव : गांव कितलाना से 62 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह पहले से पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क में आया है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष संक्रमित : लोहारू में 40 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह भाजपा मंडल अध्यक्ष है। उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
लोहड़ बाजार से सात पॉजिटिव : लोहड़ बाजार में सात और पॉजिटिव आए हैं। इनमें 42 वर्षीय व्यक्ति, उसकी सात वर्षीय बेटी शामिल है। व्यक्ति की गोशाला मार्केट में प्रिंटिंग कार्ड बनाने की दुकान है। दोनों पिता-पुत्री 29 जून को लोहड़ बाजार में शादी समारोह में गए थे। गोशाला मार्केट का ही एक अन्य 39 वर्षीय प्रिटिंग कार्ड बनाने की दुकान संचालक भी पॉजिटिव मिला है। 27 वर्षीय महिला, 37 वर्षीय व्यक्ति, 91 वर्षीय महिला पॉजिटिव आए हैं। ये सभी 29 जून को लोहड़ बाजार में शादी समारोह में गए थे। वहीं 31 वर्षीय व्यक्ति जो कि बंसीलाल पार्क के पास निजी कंपनी में कार्य करता है। इसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।

कब कितने आए केस
महीना पॉजिटिव केस
अप्रैल 04
मई 31
जून 401
जुलाई 179
जून में चार पॉजिटिव की मृत्यु हुई
(अब तक)
लापरवाही ज्यादा महंगी साबित हो रही है। अधिकतर मरीज पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से ही पॉजिटिव हुए हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोग सावधानी रखें और सामुदायिक दूरी का पालन करें। मास्क लगाए और साबुन से बार-बार हाथ धोते रहे। अब तक जिले में 624 पॉजिटिव मरीज हो चुके है, जिनमें से 441 ठीक हो चुके है। - जितेद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed