फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   28 year old man commits suicide in Ambala

11 साल पहले पिता की मौत, पांच साल पहले भाई भी न रहा, अब युवक ले लगाया फंदा

Sun, 15 Dec 2019 03:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Dec 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
28 year old man commits suicide in Ambala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

मां ने नशे के लिए पैसे देने से इंकार किया तो खफा पंजोखरा निवासी 28 वर्षीय हरविंद्र सिंह ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों को इस बात का पता तब चला जब हरविंद्र सुबह उठा ही नहीं। परिवार के सदस्यों ने उसके कमरे का दरवाजा खोला तो वह फंदे से झूल रहा था। परिजनों ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और शव को फंदे से उतारा। वैन की सहायता से उसे सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


दादा को नसीब नहीं हो सकी खुशियां
हरविंद्र के दादा दीप सिंह ने बताया कि अब उनके दूसरे पोते ने भी फंदा लगाकर जान दे दी। जबकि 23 साल पहले ही उसके बेटे की भी मौत हो गई थी। उसके बाद 11 साल पहले ही उन्होंने अपने बड़े पोते परविंद्र की शादी की थी। लेकिन पांच साल पहले उनका बड़ा पोता भी दुनिया छोड़ कर चला गया था। जिसकी बहू की शादी छोटे बेटे हरविंद्र के साथ करवाई थी। लेकिन अब उसने भी फंदा लगा लिया है। उन्होंने किसी तरह दिहाड़ी मजदूूरी करके अपने बेटों को बड़ा किया था। अब बहू और दो पोता व पोती ही रह गई हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरविंद्र नशे का आदी था और दिहाड़ी मजदूरी कर गुजारा चला रहा था। साथ ही बहू भी आंगनवाड़ी में हेल्पर का कार्य करती थी। इसलिए कमाई कम और खर्चा अधिक था। इससे वह काफी परेशान चल रहा था। दादा के अनुसार इसी परेशानी के कारण उसने रात में फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक नशे का आदी था। उसने अपनी मां से नशे के लिए रुपये मांगे थे लेकिन मां ने इंकार कर दिया। इसी कारण परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। - मान सिंह, हेडकांस्टेबल, पंजोखरा थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed