Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   20 crore will be spent on development, ranging from sewers to swimming pools.

Ambala News: सीवर से लेकर स्विमिंग पूल तक विकास पर खर्च होंगे 20 करोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
20 crore will be spent on development, ranging from sewers to swimming pools.
अंबाला छावनी ​स्थित आल वेदर स्वीमिंग पूल। संवाद - फोटो : 1
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिले में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए नगर परिषद अंबाला सदर, खेल विभाग और जेल प्रशासन की ओर से विकास कार्यों के लिए करीब 20 करोड़ 42 लाख रुपये की निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से जहां एक ओर शहर की निचली व बाहरी कॉलोनियों में जलनिकासी और सीवरेज की समस्या दूर होगी, वहीं दूसरी ओर खिलाड़ियों और जेल में बंदियों से मिलने आने वाले परिजनों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। तीनों विभागों ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है और आगामी दिसंबर माह में तकनीकी बोलियां खोली जाएंगी।
नगर परिषद अंबाला सदर की ओर से सबसे बड़ी परियोजना के तहत क्षेत्र की सीवरेज प्रणाली को सुदृढ़ किया जाएगा। इस कार्य पर लगभग 20 करोड़ 16 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसे 650 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अंतर्गत गांव नन्हेड़ा, मिलाप नगर, रंगिया मंडी, आनंद विहार और आसपास की स्वीकृत कॉलोनियों में नई सीवर लाइन बिछाने व पुरानी प्रणाली के सुधार का कार्य होगा। कार्यकारी अभियंता कार्यालय में 9 दिसंबर को प्री-बिड बैठक होगी, जबकि 22 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। 23 दिसंबर को टेंडर खोले जाएंगे।
विज्ञापन

------------
ऑल वेदर स्विमिंग पूल के संचालन के लिए तैनात होगा स्टाफ
खेल एवं युवा मामले विभाग ने अंबाला छावनी स्थित ऑल वेदर स्विमिंग पूल के सुचारु संचालन के लिए मैनपावर आउटसोर्स करने की प्रक्रिया शुरू की है। करीब 2.51 लाख रुपये की अनुमानित लागत वाले इस छह माह के अनुबंध के तहत पूल परिसर के लिए लाइफ गार्ड, हाउसकीपिंग और भवन के रखरखाव व संचालन के लिए कुशल कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए 30 नवंबर को एसडीओ (सिविल) कार्यालय में प्री-बिड बैठक तय की गई है। इच्छुक एजेंसियां 2 दिसंबर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगी और उसी दिन शाम 5:05 बजे जिला खेल अधिकारी कार्यालय में बोलियां खोली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सेंट्रल जेल के बाहरी परिसर में बनेगा शेड, मुलाकाती कक्ष का होगा नवीनीकरण
जेल प्रशासन की ओर से सेंट्रल जेल अंबाला के बाहरी परिसर में मुलाकातियों की सुविधा के लिए रंगीन कोरुगेटेड शेड का निर्माण कराया जाएगा। करीब 23.98 लाख रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट के तहत एमएस फ्रेमिंग शेड बनाने के साथ-साथ मुलाकाती कक्ष और शौचालयों का नवीनीकरण भी किया जाएगा। इसके अलावा सिविल, प्लंबिंग, फ्लोरिंग, बिजली कार्य और बैठने के लिए बेंच लगाए जाएंगे। जेल अधीक्षक कार्यालय में 1 दिसंबर को प्री-बिड बैठक होगी, जबकि 10 दिसंबर तक निविदाएं जमा कर 11 दिसंबर को तकनीकी बिड खोली जाएगी।

वर्जन------
अंबाला सदर क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए करीब 20.16 करोड़ रुपये की निविदा जारी की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही वर्क ऑर्डर जारी कर निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा कराया जाएगा, ताकि लोगों को जलभराव व सीवर ओवरफ्लो से स्थायी राहत मिल सके। — सुमित मलिक, नगर परिषद अंबाला सदर

बंदियों से मिलने आने वाले परिजनों की सुविधा के लिए बाहरी परिसर में रंगीन शेड निर्माण, बैठने की व्यवस्था और मुलाकाती कक्ष व शौचालयों का नवीनीकरण कराया जा रहा है। इसके लिए करीब 23.98 लाख रुपये का टेंडर आमंत्रित किया गया है और दिसंबर में प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कर दिया जाएगा। — सतविंदर कुमार, जेल अधीक्षक, सेंट्रल जेल अंबाला


अंबाला छावनी स्थित ऑल वेदर स्विमिंग पूल के बेहतर संचालन, सुरक्षा और रखरखाव के लिए मैनपावर आउटसोर्स की जा रही है। इसके तहत लाइफ गार्ड, हाउसकीपिंग व तकनीकी स्टाफ की तैनाती के लिए निविदा जारी की गई है, ताकि खिलाड़ियों को निर्बाध सुविधा मिल सके। — राम स्वरूप शर्मा, जिला खेल अधिकारी (डीएसओ), अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed