{"_id":"5b5346de90b431f66d59268ad0a76236","slug":"health-minister-said-staff-will-not-be-removed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री बोले, हटाए नहीं जाएंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री बोले, हटाए नहीं जाएंगे कर्मचारी
अंबाला/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना के अंतर्गत सिविल अस्पतालों में मरीजों के इलाज व मदद के लिए रखे गए स्वास्थ्य कर्मियों को हटाया नहीं जाएगा।
इनका ठेका आगे बढ़ाया जाएगा और हरियाणा स्वास्थ्य मंत्रालय इसकी व्यवस्था करेगा। इस बाबत सूबे के सेहत मंत्री अनिल विज ने आदेश जारी कर दिए हैं। विज के अनुसार इन स्वास्थ्य कर्मियों को हटाया नहीं जाएगा, जल्द ही इनके ठेके को रिन्यू किया जाएगा।
अमर उजाला ने वीरवार के अंक में इस मामले को 'स्वास्थ्य कर्मियों का ठेका खत्म, मरीज परेशान शीर्षक से प्रकाशित समाचार में प्रमुखता से उठाया था।
जिसमें बताया गया था कि इन कर्मियों के अचानक हटने और उनका ठेका रिन्यू न होने की वजह से कितनी समस्याएं पेश आनी शुरू हो गई है। लेकिन इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री विज ने इस ठेके को तुरंत रिन्यू करने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन
इस तरह से आ रही थी दिक्कत
इन कर्मचारियों को कांट्रेक्ट खत्म होने के बाद 30 जून को रिलिव कर दिया गया था। जिससे कर्मचारी रिलिव होने से मायूस हो गए थे। कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री अनिज विज से मिलकर कांट्रेक्ट बढ़ाने की मांग की थी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए उचित कार्रवाई के लिए कहा था। इन कर्मचारियों के नहीं होने से ब्लड बैंक, दवाईयों के काउंटर, पर्ची काउंटर में जबरदस्त भीड़ लग गई थी।
जिससे ब्लड टेस्ट, दवाई लेने और पर्ची कटवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। मगर दोबारा इन कर्मचारियों के काम पर लौटने से काफी हद तक भीड़ पर अंकुश लगेगा। कर्मचारियों में भी कांट्रेक्ट बढ़ने से खुशी का माहौल है।