फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   anivershery-is-24-hars-dula-lapta

शादी से 24 घंटे पहले दूल्हा लापता, लड़की पक्ष ने लगाया जाम

Fri, 02 Dec 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी Updated Fri, 02 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
नारायणगढ़। थाना क्षेत्र नारायणगढ़ में पूर्व सैनिक के परिवार में उस समय अफरातफरी मच गई, जब बेटी की शादी में बारात लेकर आने वाला दूल्हा 24 घंटे पहले अचानक लापता हो गया। घर पर बारात नहीं पहुंचने पर भड़के लड़की के परिजनों और रिश्तेदारों ने अंबाला-नारायणगढ़ नेशनल हाईवे जाम कर दिया। लड़की के पिता का कहना है कि दहेज में कार मांगी थी, जिसे न दे पाने के कारण यह सारा ड्रामा रचा गया है। लड़का पक्ष का कहना है कि दूल्हे के लापता होने का मामला बुधवार को दर्ज कराया गया था, जबकि लड़की पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जाता है कि दूल्हे का पिता पुलिस में तैनात है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार, नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में पूर्व सैनिक की बेटी की शादी थी। बृहस्पतिवार को बारात आनी थी। घर के सदस्य पैलेस में बारात का इंतजार करने लगो। काफी देर तक बारात के नहीं आने पर पता चला कि दूल्हा अचानक घर से लापता हो गया है। इसके बाद वधू पक्ष में हड़कंप मच गया। लड़की पक्ष के सदस्य लगातार लड़के पक्ष से संपर्क करने में जुट गए, जबकि दूल्हे के बारे में कुछ भी पता नहीं चला। वधू पक्ष के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन


आरोप, दहेज में मांगी थी बड़ी कार
लड़की के पिता का आरोप है कि लड़के की ओर से दहेज में कार की मांग की गई थी। इसके लिए एक कार खरीदी गई थी। दूल्हे ने इससे बड़ी कार की मांग की थी। वह इस मांग को वह पूरा नहीं कर पाया। यही कारण है कि दूल्हा अचानक से लापता हो गया। उनका कहना है कि यह सब उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने के लिए किया गया है। यदि उन्हें इंसाफ न मिला तो परिवार कोई भी कदम उठा सकता है। भड़के लड़की के परिजनों व रिश्तेदारों ने अंबाला- नारायणगढ़ नेशनल हाईवे जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा, जबकि मौके पर पहुंचे डीएसपी रजाबीर सिंह, थाना प्रभारी कमलदीप सिंह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोगों ने कहा कि जब तक पुलिस इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं करेगी, वे जाम नहीं खोलेंगे। डीएसपी ने पालाराम के घर जाकर उन्हें विश्वास दिलाया कि पुलिस उचित कार्रवाई करेगी, तब कहीं जाकर ग्रामीण जाम खोलने को राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला बहुत दुखद व गंभीर है। इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। दूल्हा पक्ष की तरफ से भी दूल्हे के लापता होने की शिकायत दी थी। मामला दर्ज किया गया है। दूल्हे की तलाश की जा रही है, लेकिन उसका मोबाइल बंद आ रहा है। उसे ट्रेस करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
- कमलदीप सिंह, एसएचओ नारायणगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed