फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   जग्गी सिटी सेंटर के एक शोरूम में चोरी का खुलासा हुआ तो महिला ने सेल्सगर्ल को जड़े थप्पड़, हंगामा

जग्गी सिटी सेंटर के एक शोरूम में चोरी का खुलासा हुआ तो महिला ने सेल्सगर्ल को जड़े थप्पड़, हंगामा

Sat, 05 Jan 2019 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
जग्गी सिटी सेंटर के एक शोरूम में चोरी का खुलासा हुआ तो महिला ने सेल्सगर्ल को जड़े थप्पड़, हंगामा
पंचकूला के ध्यानार्थ........ (आरोपी महिला जोकि एडवोकेट बताई जाती है, पंचकूला की निवासी है।)
विज्ञापन

-----------
फोटो नंबर----37 से 39
जग्गी सिटी सेंटर के शोरूम में चोरी का खुलासा हुआ तो महिला ने सेल्स गर्ल को जड़े थप्पड़, हंगामा
दो महिलाएं शोरूम में कपड़े खरीदने आईं थीं, 14 कपड़े लिए ट्राई करने के लिए, लौटाए 11
शक होने पर सेल्स गर्ल ने रोका तो मारे थप्पड़, बाद में दबाव बनाने के लिए एक महिला ने किया हंगामा
आरोपी महिला एडवोकेट बताई जा रही है
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शुक्रवार को जग्गी सिटी सेंटर में स्थित एक शोरूम में कपड़े चोरी करने का खुलासा हुआ तो हंगामा हो गया। आरोपी महिला ने सेल्स गर्ल को थप्पड़ तक मार दिए। मामला बिगड़ता देख एक महिला ने दबाव बनाने के लिए मौके पर ही अपने कपड़े तक उतारने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों को बलदेव नगर थाने लेकर पहुंची, जबकि सेल्स गर्ल की शिकायत पर मामला भी दर्ज कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी महिला एडवोकेट है।
यह है मामला
जग्गी सिटी सेंटर में स्थित एक कपड़ों के शोरूम में शॉपिंग के लिए दो महिलाएं आईं जोकि मां-बेटी बताई जाती हैं। बेटी करीब 14 कपड़े (ड्रेस) ट्राई करने के लिए लेकर गई। बाद में वह कपड़े काउंटर पर लौटाकर अपनी मां के साथ कार में बैठकर जाने लगी। इसी दौरान सेल्स गर्ल डॉली को चोरी का शक हो गया। उसने कपड़े चेक किए तो पाया कि 14 में से 11 ड्रेस ही लौटाई गईं हैं। डॉली ने दोनों को रोका और बाकी कपड़े लौटाने को कहा। इस पर महिला बौखला गई और सेल्स गर्ल को तीन थप्पड़ मार दिए। मामले ने तूल पकड़ लिया और हंगामा शुरू हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को बदनाम करने के लिए आरोप लगाए जा रहे हैं। इसी बीच मौके पर पुलिस आई और मां-बेटी को बलदेव नगर थाने ले गई। महिला ने पुलिस से कहा कि सेल्स गर्ल ने उसकी बेटी के साथ बदसलूकी की है और गलत आरोप लगाए हैं। यह मामला महिलाओं से जुड़ा होने के चलते बलदेव नगर थाना पुलिस ने महिला थाना पुलिस को भी बुला लिया और मामले में जांच शुरू की।
विज्ञापन

सेल्स गर्ल की शिकायत पर दर्ज किया केस
डॉली निवासी बलदेव नगर ने बताया कि वह जग्गी सिटी सेंटर में श्री कंपनी नामक शोरूम में सेल्स गर्ल की नौकरी करती है। उसने बताया कि वहां शुक्रवार को एक महिला ग्राहक अपनी बेटी के साथ आई और उससे कपड़े के 14 पीस ट्राई करने के लिए मांगे। इसके बाद जब उक्त महिला कपड़े ट्राई करके वापस आई तो उक्त महिला 14 की जगह 11 पीस काउंटर पर रखकर वहां से गाड़ी में निकलने लगी, तो उसने उक्त महिला को रोका। इस दौरान आरोपी महिला ने उसे थप्पड़ जड़ दिए। युवती ने पुलिस से आरोपी मां-बेटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
इस मामले में सेल्स गर्ल की शिकायत पर आरोपियों पंचकूला निवासी रानी और उसकी बेटी स्वाति पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
-बलवान सिंह, एसएचओ, बलदेव नगर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed