{"_id":"5b4e40204f1c1bc6508b550c","slug":"51531854880-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम साढ़े आठ लाख की ठगी, दो पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम साढ़े आठ लाख की ठगी, दो पर केस दर्ज
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने के नाम साढ़े आठ लाख की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। विदेश भेजने के नाम पर सैनिक विहार निवासी एक व्यक्ति से ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि विदेश भेजने के नाम पर 8.60 लाख रुपये की ठगी की गई।
सैनिक विहार निवासी गुरमीत सिंह ने अपने बेटे को आस्ट्रेलिया भेजने के लिए मोहाली निवासी निवासी मनप्रीत और जसबीर कौर को यह राशि दी थी। मगर न उसे विदेश भेजा गया और न ही राशि वापस की गई। अब मॉडल टाउन पुलिस ने गुरमीत की शिकायत पर मनप्रीत व जसबीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गुरमीत सिंह निवासी सैनिक विहार, जंडली ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके बेटे मनप्रीत सिंह को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 8.60 लाख की धोखाधड़ी हुई है। आरोपियों ने पहले रकम वापस लौटाने पर सहमति जताई थी और उन्हें चेक दिए थे जोकि बाउंस हो गए। चेक बाउंस होने पर अब शिकायत दी गई है, जिस पर पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज किया है।
युवक की बातों में आया बुजुर्ग ऑटो चालक, एटीएम से निकाले दस हजार
अंबाला सिटी। शहर के बलदेव नगर में रहने वाले 58 वर्षीय ऑटो चालक बृजमोहन शर्मा से शातिर ठगों ने एटीएम से 10 हजार रुपये निकलवा लिए। मंगलवार को वह एसपी अभिषेक जोरवाल से मिला और उन्हें अपने साथ हुई ठगी के बारे में बताया। एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करवाया।
विज्ञापन
बृजमोहन शर्मा ने बताया कि उसका पंजाब नेशनल बैंक में अकाउंट है। वह बलदेव नगर में काली माता मंदिर के पास पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम से रुपये निकलवाने गया था। उसे 30 हजार रुपये अपने बेटे के अकाउंट में डलवाने थे। उसने पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम से जब 5000 रुपये निकलवाए तभी एक युवक एटीएम के भीतर आ गया और उसे बातों में उलझा लिया और तभी कहने लगा कि इस मशीन से और पैसे नहीं निकल रहे। आप अपना एटीएम दूसरी मशीन में डालो और वहां से रुपये निकलवा लो। बुजुर्ग युवक की बातों में आ गया और दूसरी मशीन में एटीएम डालने चला गया। इसी दौरान उसे मैसेज आया कि उसके खाते से 10 हजार रुपये निकल गए हैं। वह तुरंत पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम में गया लेकिन तब तक वहां से ठग युवक जा चुका था। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।