फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   शरारती तत्वों ने तोड़ी डा. आंबेडकर की मूर्ति, लोगों ने जताया रोष

शरारती तत्वों ने तोड़ी डा. आंबेडकर की मूर्ति, लोगों ने जताया रोष

Mon, 26 Nov 2018 01:06 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने तोड़ी डा. आंबेडकर की मूर्ति, लोगों ने जताया रोष
शरारती तत्वों ने खंडित की डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा/मुलाना। मुलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव दादूपुर में शरारती तत्वों ने डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी। रविवार सुबह खंडित प्रतिमा को देख गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और रोष प्रकट किया। सूचना पाकर डीएसपी बराड़ा सुधीर तनेजा, थाना बराड़ा प्रभारी रमेश कुमार पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव के ही महिंद्र सिंह, संत राम दादूपुर व अन्य ने कहा कि शरारती तत्व इससे पहले नाहौनी और कालपी में भी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर चुके हैं।
यह है मामला
गांव दादूपुर में अज्ञात लोगों ने शनिवार रात्रि पत्थर मारकर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा की एक अंगुली व चश्मा तोड़ दिया। लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने कहा कि ऐसे लोगों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सुखदेव सिंह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी, जबकि वहीं गांव में नई मूर्ति रखवाई जाएगी। नायब तहसीलदार, डीएसपी व थाना प्रभारी ने कहा कि गांव के 4-5 लोग मूर्ति देखने के लिए चले जाएं, जिसके बाद गांव के संत राम, रोशन लाल, रघुनाथ व संदीप प्रतिमा देखने के लिए अंबाला रवाना हो गए।
विज्ञापन

कोट
गांव के आंबेडकर भवन में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा की अंगुली व चश्मा तोड़ दिया है, जिससे समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस से शिकायत कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दीपिका, सरपंच, दादूपुर।
-------
पिछले दो-तीन माह में कालपी, नाहौनी व अब दादूपुर में बाबा साहेब की प्रतिमाओं से चश्मा व उनकी अंगुली तोड़ी जा रही है। शरारती तत्व चाहे कोई भी हो, उसे पकड़ा जाए, उसे दंड दिया जाए। कांग्रेस की सरकार आने पर ऐसे व्यक्तियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

-वरुण मुलाना, कांग्रेस नेता।
-------
शरारती तत्व रात के अंधेरे में ऐसा काम कर जाते हैं, जिस कारण उनका पता नहीं चल पाता। प्रतिमा खंडित करना निंदनीय है। ये लोग रात में ऐसा करते हैं, इनका ठिकाना तो कोई है नहीं। नाहौनी, कालपी में ऐसा हुआ था और मामले भी दर्ज हुए हैं। कोई पकड़ा जाता है तो कार्रवाई होगी।
-संतोष चौहान सारवान, विधायक, मुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed