{"_id":"5aaebf524f1c1bbe758b6325","slug":"151521401682-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या के आरोपी जेल भेजे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या के आरोपी जेल भेजे
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की हत्या के आरोपी जेल भेजे
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़।
नारायणगढ़ के गांव उज्जल में मिले महिला के शव के मामले में सीआईए नारायणगढ़ की टीम ने गिरफ्तार हत्यारोपियों अजय, अनिल, देवेंद्र को रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया। यहां से तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि 22 फरवरी को नारायणगढ़ के निकटवर्ती गांव उज्जल में एक महिला का शव मिला था। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। उसी दिन दोपहर बाद कालाआम्ब में एक महिला की गर्दन काटकर हत्या का मामला संज्ञान में आया था। इसकी जांच चल रही है। सीआईए इंचार्ज कुलभूषण ने बताया कि उज्जल गांव के पास मिले महिला के शव के मामले में सीआईए ने इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अदालत से उनको पुलिस रिमांड पर लिया गया। इस हत्या के बाद शव को खुर्द-बुर्द करने में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की गई है।