फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल

सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल

Thu, 10 May 2018 01:25 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल
सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
सिटी एरिया में दो अलग-अलग सड़क हादसों में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक जख्मी हो गया। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार जीटी रोड पर देवीनगर के पास मंगलवार बीती रात ट्राले और कैंटर की भिड़ंत में कैंटर चालक और क्लीनर की मौत हो गई। मृतक चालक अब्दुल सलाम निवासी अलीपुर संभालखी फतेहपुर, जिला सहारनपुर का रहने वाला था। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है जबकि क्लीनर की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी मुताबिक मंगलवार रात करीब नौ बजे पंजाब की ओर से आ रहा एक ट्राला अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इस दौरान एक कैंटर ट्राले से भिड़ गया। हादसा इतना भीषण था कि कैंटर में बैठा चालक और क्लीनर कैंटर में ही फंस गए, जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। वारदात के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद दोनों घायलों को गंभीर हालत में शहर के ट्रामा सेंटर लाया गया, लेकिन बीच रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। मामले की जांच कर रहे एसआई महल सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, जबकि क्लीनर के शव की पहचान नहीं हो पाई। उधर, शहर के कालका चौक के पास वीटा मिल्क प्लांट के सामने बुधवार को एक कार और बाइक की टक्कर में बाइक चालक घायल हो गया। जानकारी अनुसार बुधवार को बलाना निवासी स्वर्ण (24) बाइक पर बलदेव नगर की ओर जा रहा था। इस दौरान उसकी टक्कर स्कॉर्पियो से हो गई। हादसे में स्वर्ण को सिर, मुंह और नाक पर चोट आई है। गनीमत यह रही कि हादसे के बाद कार चालक स्वर्ण को तुरंत शहर के ट्रामा सेंटर इलाज करवाने ले आया, जहां डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी। बताया जा रहा है कि कार चालक पुलिस लाइन का रहने वाला है। उसे सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed