फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

बहुचर्चित डॉ. नवनीत मग्गो दुष्कर्म प्रकरण फाइल रि-ओपन, डीएसपी हेडक्वार्टर को सौंपी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime
बहुचर्चित डॉ. नवनीत मग्गो दुष्कर्म प्रकरण की फाइल अब दोबारा से खुल गई है। एसआईटी की जांच में डॉक्टर नवनीत मग्गो पर लगाए गए सभी आरोप गलत पाए गए थे। लिहाजा पुलिस ने इस फाइल को बंद कर दिया था। लेकिन एडीजीपी के आदेश पर अब इस फाइल को दोबारा से खोल दिया गया है। डीएसपी हेडक्वार्टर सुलतान सिंह को अब इस पूरे मामले की दोबारा से जांच का जिम्मा सौंपा गया है। ऐसे में एक बार फिर आरोपी डॉक्टर की दिक्कतें बढ़ गई हैं। हालांकि आरोपी डॉक्टर ने महिला डॉक्टर के खिलाफ कई अन्य मामलों में केस दर्ज करवाए हुए हैं जिनकी विभिन्न थानों में जांच चल रही है।
विज्ञापन

आरोपी डॅाक्टर ने पीड़िता की बच्ची पर जताया है हक
बता दें कि डॉक्टर नवनीत मग्गो ने पीड़िता की बच्ची पर अपना हक जताते हुए फैमिली कोर्ट में अर्जी लगाई है। जिसमें कहा गया है कि कनाडा में वह शिकायतकर्ता डॉक्टर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थे। इसीलिए इस दौरान पैदा हुई बच्ची के वही जैविक पिता हैं। इससे पहले डॉक्टर नवनीत इस बच्ची की कस्टडी की मांग भी कर चुके हैं। डॉ. नवनीत ऋषिकेश में एम्स के कॉस्मेटिक प्लास्टिक- गायनेकोलॉजी विभाग के अध्यक्ष और रिटायर्ड विंग कमांडर भी हैं।
विज्ञापन

20 दिसंबर को रद्द हुई थी दर्ज एफआईआर
इस मामले की जांच डीएसपी नारायणगढ़ और वहां की महिला थाना प्रभारी की एसआईटी ने की थी। इस मामले में 20 दिसंबर को एसआईटी ने केस को रद्द करने की सिफारिश की थी और एसपी अंबाला ने महिला डॉक्टर के आरोपों को झूठा बताते हुए केस बंद कर दिया था। बतौर डॉक्टर नवनीत मग्गो अंबाला पुलिस ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में केस रद्द कर दिया है कि स्टेट्स रिपोर्ट भी दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हैं महिला डाक्टर के आरोप
फेसबुक पर दोस्ती हुई और दिल्ली के एक डॉक्टर की अंबाला की महिला डॉक्टर पर निगाहें टिक गई। आरोपी ने इसके बाद इस महिला डॉक्टर को इस कदर अपने जाल में फंसाया की सरकारी सेवाएं दे चुकी महिला डॉक्टर से 5 साल तक दुष्कर्म करता रहा। महिला थाना पुलिस ने इस मामले में 22 मई 2019 को दिल्ली में रहने वाले डॉक्टर नवनीत मग्गो के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। आरोप हैं कि आरोपी ने न केवल अंबाला के वेस्टर्न कंट्रीबुड और अमरपाली होटल में बल्कि चंडीगढ़, दिल्ली, श्रीलंका, अमेरिका तक के विभिन्न होटलों में महिला डॉक्टर के साथ अवैध संबंध बनाए। ऐसा करते हुए महिला डॉक्टर की वीडियो और अश्लील तस्वीरें भी खींच ली। महिला डाक्टर के आरोप हैं कि वीडियो और अश्लील तस्वीरें लेने के बाद आरोपी ने उसके पास नहीं आने पर उसकी वीडियो और अश्लील तस्वीरें उसके पति के पास भेजने की धमकी दी और उसे अपना शिकार बनाता रहा।
इस तरह हुई दोस्ती और दुष्कर्म
महिला डॉक्टर के आरोप हैं कि फेसबुक पर वीएएआई आरडी पैलेस दिल्ली कैंट निवासी डॉ. नवनीत मग्गो की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। दोनों में दोस्ती हो गई। दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि आरोपी ने महिला डॉक्टर को रिसीव करने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बुला लिया। नवंबर 2013 में डॉ नवनीत ने उसे युवा फौगजी कॉन्फ्रेंस में आने का न्योता दिया लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद महिला डॉक्टर 2014 पटियाला कांफ्रेंस अटैंड करने पहुंचीं। जहां पहली बार आरोपित ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू की। वहां कांफ्रेंस से पहले आरोपी डॉक्टर उसे एक कमरे में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। इस पर वह विरोध करते हुए वहां से निकल आई। इसके बाद उसी दिन उसका फोन आया। माफी मांगने के लिए घर के बाहर बुलाया। मना करने पर वह बदनाम करने व शादी तुड़वाने की धमकी देने लगा। इसके बाद वह उससे मिलने गई। उसने गाड़ी में बैठाकर फिर छेड़छाड़ की। पीड़िता के आरोप हैं कि अप्रैल 2014 में धमकी देते हुए कांफ्रेंस अटेंड करने के लिए बुलाया। यहां डॉक्टर नवनीत मग्गो कमरे में आ गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी आपत्तिजनक फोटो खींच लीं। इसके बाद आरोपी 2017 तक अलग-अलग शहर में कांफ्रेंस अटेंड करने के लिए बुलाता रहा और ब्लैकमेल कर उससे दुष्कर्म करता रहा। 2017 में वह उसे विदेश भी ले गया और वहां उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाई।
पति के पास भेजे धमकी भरे मैसेज, जान से मारने की दी धमकी
पीड़िता ने लगाया कि अब आरोपी डॉक्टर उसके परिवार को तंग करने लगा है। उसके पति के मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजने लगा कि आपकी बीवी के 23 वीडियो मेरे पास हैं, जिन्हें वह वायरल कर देगा। अपनी बेटी और पत्नी को मेरे पास भेज दो। वरना किसी को भी मरवा दूंगा।

एडीजीपी के आदेशों पर इस मामले की फाइल अब दोबारा से ओपन किया गया है। अब नए सिरे से जांच की जाएगी। यदि कुछ नए तथ्य जांच में आते हैं तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाएगा। तफ्तीश के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
सुलतान सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed