फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   विस क्षेत्र के गांवों का शहरों की भांति हो रहा विकास : विज

विस क्षेत्र के गांवों का शहरों की भांति हो रहा विकास : विज

Mon, 06 Aug 2018 01:26 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
विस क्षेत्र के गांवों का शहरों की भांति हो रहा विकास : विज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि छावनी में विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। छावनी विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे सबका साथ सबका विकास के तहत हर कौने में विकास कार्य निरंतर जारी हैं। पैसे की कोई कमी नहीं है। गांवों को भी शहरों की भांति विकसित किया जा रहा है। विज ग्रामीण मंडल के नवनियुक्त उपाध्यक्ष राजेश सचदेवा (नीटू) के बब्याल स्थित निवास स्थान पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि बब्याल में सीवरेज का कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्माण कार्य की सामग्री में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं खादी बोर्ड सदस्य मदन लाल शर्मा, किसान मोर्चा महामंत्री मुकेश राणा, मीडिया प्रभारी नितिन पिलानियां, बूथ प्रधान भाई विशाल शर्मा, गुरमीत सिंह गरनाला, अश्वनी शर्मा, पम्मी, मनदीप भंगू, रमेश बंसल, विकास भारद्वाज, रवि सहगल, रवि चौधरी, राजकुमार, नरेश गर्ग, तरंग सचदेवा, हिमांशु बंसल उपस्थित थे।

राजेश सचदेवा को बनाया मंडल उपाध्यक्ष
बब्याल निवासी राजेश सचदेवा को अंबाला छावनी के भाजपा ग्रामीण मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा छावनी के प्रधान बलविंद्र सिंह ने बताया कि राजेश के इस पद पर आसीन होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। नियुक्ति का हरियाणा खादी बोर्ड के सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष मदन लाल शर्मा, नरेंद्र राणा, अनिल मेहता, डिंपल राणा, अश्विनी शर्मा, संजय राणा, मुकेश राणा, नितिन पलानिया आदि ने स्वागत किया। नीटू सचदेवा ने विश्वास दिलाया कि वह भाजपा की विकास परक नीतियों से जन-जन तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोडे़ंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed