फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   रेलवे की लापरवाही, दिल्ली एवं सहारनपुर रेलमार्ग पर अंडरपास पर भरा पानी

रेलवे की लापरवाही, दिल्ली एवं सहारनपुर रेलमार्ग पर अंडरपास पर भरा पानी

Sat, 08 Sep 2018 01:17 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
रेलवे की लापरवाही, दिल्ली एवं सहारनपुर रेलमार्ग पर अंडरपास पर भरा पानी
रेलवे की लापरवाही, दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर अंडरपास में भरा पानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। रेलवे की लापरवाही यहां ट्विन सिटी के कई कॉलोनी वासियों पर भारी पड़ रही है। शुक्रवार शाम को जोरदार बारिश के बाद कैंट में अंबाला-दिल्ली और अंबाला-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर पास-पास स्थित दोनों अंडरपास के नीचे पानी भर गया। पानी इतना कि यहां से वाहन निकलना मुश्किल क्या नामुमकिन हो गया। रेलवे कॉलोनी के अलावा हिम्मतपुरा, दुधला मंडी, गुलाब मंडी आदि क्षेत्रों के हजारों लोगों का संपर्क कैंट से कट गया। रही सही कसर अन्य वैकल्पिक मार्ग काली पलटून पुल ने पूरी कर दी है जोकि बीते दो वर्षों से रेलवे ने मरम्मत के नाम पर बंद कर रखा है। यह लापरवाही रेलवे ही नहीं सेना पर भी भारी पड़ रही है। अंबाला से जुड़े प्रोजेक्टों को रेलवे गंभीरता से नहीं ले रहा है और बारिश में हजारों लोग मुसीबत झेल रहे हैं।
-------
तालाब में तब्दील हुआ अंडरपास, स्वीमिंग करने लगे बच्चे
अंबाला-दिल्ली और अंबाला-सहारनपुर पर अंडरपास एकदम पास-पास बने हुए हैं। लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद भी रेलवे अब तक इन अंडरपास से पानी निकासी की व्यवस्था को सुचारु नहीं कर सका है। शुक्रवार शाम को जोरदार बारिश हुई तो यहां कई फुट तक जलभराव हो गया। बच्चों ने यहां पानी में खूब स्वीमिंग की। हैरानी है कि रेल मंडल कार्यालय से महज कुछ दूरी पर स्थित रेलवे के इस अंडरपास का यह हाल है तो अन्य स्थानों पर क्या स्थिति होगी।
विज्ञापन

-------
एक अंडरपास पर ब्लॉक फेल, दूसरे पर लाखों खर्च फिर भी पानी निकासी नही
- अंबाला-सहारनपुर रेलमार्ग पर बीते वर्ष रेलवे ने ब्लॉक लेकर अंडरपास से पानी निकासी करने का प्रयास किया था। यहां अलग से नाला बनाने की योजना थी ताकि अंडरपास से पानी निकाला जा सके, मगर रेलवे की यह योजना फ्लॉप साबित हुई। मौके पर क्रेन पलट गई जिस वजह से तय समय में काम को अंजाम नहीं दिया जा सका। इसके बाद रेलवे ने आज तक इस क्षेत्र में पानी निकासी को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर बना अंडरपास अंबाला में अब तक का सबसे नवीनतन अंडरपास है। तब दावा किया गया था कि यहां बारिश के समय जलभराव नहीं होगा। अंडरपास के साथ टैंक भी बनाया गया था जहां यह पानी निकलता था, मगर यहां पानी निकासी बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। सबसे ज्यादा रेलवे कर्मचारियों को ही बारिश के दिनों में परेशानी होती है।

------
लेट होते रेलवे के प्रोजेक्ट पर डीसी ने जताई आपत्ति, 20 तक मांगी रिपोर्ट
ट्विन सिटी में रेलवे के लेट होते प्रोजेक्टों को लेकर डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने भी रेलवे के समक्ष आपत्ति जताई है। शुक्रवार को कैंट एसडीएम कार्यालय में जिला अधिकारियों की रेलवे अधिकारियों के साथ विशेष बैठक हुई। इसमें कैंट से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की गई। डीसी ने कहा कि जहां भी अंडरपास या ओवरब्रिज बनना है, इस बारे में रेलवे अधिकारियों व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों सहित प्रोजेक्टों से जुड़े संबंधित अधिकारियों को संबंधित जगह का मुआयना करते हुए इसकी वास्तविक रिपोर्ट 20 सितंबर तक देने के लिए आदेश दिए। इन प्रोजेक्टों में अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर दो प्रोजेक्ट व अंबाला-सहारनपुर रेलमार्ग पर एक आरओबी/आरयूबी शामिल हैं। डीसी ने कहा कि यह प्रोजेक्ट अहम हैं तथा पब्लिक हित से जुड़े हैं, इसलिए रेलवे अधिकारी सहित अन्य अधिकारी इन प्रोजेक्टों के तहत बेहतर समन्वय बनाते हुए इस कार्य को करें। डीसी ने रेलवे अधिकारियों से काली पलटून पुल पर चल रहे निर्माण कार्य के बारे में भी जाना और उन्हें इस कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए। मौके पर एसडीएम सुभाष चंद्र सिहाग, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीनाक्षी दहिया, रेलवे विभाग के सीनियर डिवीजनल इंजीनियर वन बजरंग गोयल, डिवीजनल इंजीनियर एमपी सिंह, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन डीडी कंबोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed