फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   women dead body found in suspicious condition at Basti

बस्ती: दो शादी तोड़कर मायके में रह रही थी महिला, अब इस हाल में मिला शव

Wed, 03 Jun 2020 05:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 Jun 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
women dead body found in suspicious condition at Basti
सांकेतिक तस्वीर।

बस्ती जिले के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के चौरा गांव के सीवान में 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

विज्ञापन


घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची। सीओ सिटी गिरीश सिंह के अनुसार मृत प्रमिला इसी गांव के शिव शरण राजभर की पुत्री थी। उसकी दो शादी हो चुकी है। पहली नगर थाने के लंगड़ी गांव और दूसरी शादी कोतवाली क्षेत्र के भैंसाहिया में हुई थी।
विज्ञापन


 उसका एक बेटा भी है। पांच वर्ष पहले ससुराल से रिश्ता टूट गया था। तब से प्रमिला अपने बेटे के साथ मायके में चौरा ही रहती थी। बताया जा रहा है कि मृतका प्रमिला की मां लाली की तबीयत खराब थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मौत की वजह अभी अस्पष्ट है। पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दो शादी तोड़कर मायके में थी

प्रमिला की पहली शादी नगर थाना क्षेत्र के अगई भगाड़ से सटे लंगड़ी गांव में हुई थी। पति से अनबन के चलते यह रिश्ता अधिक दिनों तक नहीं निभा सकी। दूसरी शादी कोतवाली थाना क्षेत्र के भैसहिया बबलू पुत्र जैसराम के साथ हुई। पांच वर्ष पूर्व एक पुत्र अमन पैदा हुआ। इसके कुछ दिन बाद रिश्ते में खटास आने लगी। कुछ महीने बाद ही वह अपने पुत्र के साथ माता-पिता के पास मायके में आकर रहने लगी।  

कोरोना का भी शक
प्रमिला की मां लाली के पांच दिन पहले जिला अस्पताल से इलाज कराकर लौटने की वजह से पुलिस कोरोना से संभावित मौत को लेकर भी इनपुट जुटाने में सक्रिय है। एसओ डीके सरोज के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed