{"_id":"5e8c63e78ebc3e76902922db","slug":"wheat-burnt-from-short-circuit-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: शार्ट सर्किट से लगी आग, 40 बीघा गेंहू जलकर हुआ खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: शार्ट सर्किट से लगी आग, 40 बीघा गेंहू जलकर हुआ खाक
Tue, 07 Apr 2020 04:59 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Apr 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
Basti news
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बिजली के तारों के छू जाने से निकली चिंगारी से गेहूं के खेतों में आग लगने से चालीस बीघे से ज्यादा फसल जलकर खाक हो गया। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की तीन फायर टेंडर के साथ पहुंची टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से एक घंटे बाद आग पर काबू पाया।
ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक मुंडेरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर मेडिकल कॉलेज से सटे खैराटी गांव के सीवान में मंगलवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे बिजली आपूर्ति के तारों के छू जाने से निकली चिंगारी से आग लग गई। जिसमें 39 किसानों की 40 बीघे से ज्यादा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड की तीन फायर टेंडर के साथ पहुंची टीम ने जनसहयोग से एक घंटे बाद आग पर काबू पाया।
खेतों के बीच से गुजर रही लाइन से आग लगी देखकर गांव के संजय यादव, अजय, दूधनाथ, नफिश आदि दौड़े और अन्य लोगों के साथ इस पर काबू करने में जुटे। सूचना मिलते ही मुंडेरवा थानाध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ल, रामपुर मेडिकल कालेज पुलिस, चौकी इंचार्ज रवींद्र सिंह भी मय फोर्स पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए। इसी दौरान जैनुल्लाब्दीन, अब्दुलरउफ, अफरोज आलम, हनीफ, अब्दुल कुद्दुस, अब्दुल कलाम आदि लगभग 39 लोगों की 40 बीघा गेंहू फसल जलकर राख हो गई।