फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   UP MLC Election Result 2022 BJP rises in Gorakhpur-Basti division

UP MLC Election Result 2022: गोरखपुर-बस्ती मंडल में भाजपा का परचम बुलंद, हर सीट पर मिली जीत

Tue, 12 Apr 2022 02:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 12 Apr 2022 02:46 PM IST
सार

बस्ती-सिद्धार्थनगर विधान परिषद चुनाव में भाजपा को जीत मिली है। भाजपा के सुभाष यदुवंश को 5267 वोट मिले। वहीं, 887 वोट सपा के संतोष यादव सन्नी को मिले है। ऐसे में सुभाष को 4280 वोट से जीत मिली।

विज्ञापन
UP MLC Election Result 2022 BJP rises in Gorakhpur-Basti division
गोरखपुर-महराजगंज में जीत के बाद प्रसन्न मुद्रा में भाजपा प्रत्याशी सीपी चंद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर-महराजगंज एमएलसी सीट से भाजपा के सीपी चन्द जीत गए हैं। सीपी चंद को 4839 वोट मिले हैं। वहीं सपा के रजनीश यादव को 407 वोट मिल सके। इसके अलावा 119 वोट रिजेक्ट हुए हैं।

विज्ञापन


बस्ती-सिद्धार्थनगर विधान परिषद चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। भाजपा के सुभाष यदुवंश को 5267 वोट मिले हैं। वहीं, सपा प्रत्याशी संतोष यादव सन्नी को 887 वोट मिले हैं। सुभाष यदुवंश को 4280 वोट से जीत मिली है। इस जीत से भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


देवरिया-कुशीनगर एमएलसी सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर रतनपाल सिंह को 4255 वोट मिले। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार डॉ कफील खान को 1031 वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ रतन पाल सिंह 3224 मतों से विजयी घोषित।


देवरिया कुशीनगर विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रतनपाल सिंह 3224 मत पाकर चुनाव जीत गए। उन्हें कुल 4255 मत प्राप्त हुआ। जबकि सपा प्रत्याशी डॉ कफील को 1031 मत मिल सका।


देवरिया कुशीनगर दोनों जिलों को मिलाकर 5424 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें रतनपाल सिंह भाजपा प्रत्याशी को 4255, डॉ कफील सपा प्रत्याशी को 1031, मुक्तिनाथ को 11, विनय प्रकाश को 2, आफताब को 5, शैलेश कुशवाहा को 18 मत प्राप्त हुए। जबकि 102 मत निरस्त घोषित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed