{"_id":"5f01570684b2c46bd30521e8","slug":"three-died-and-four-injured-in-road-accident-at-basti-national-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: तेज रफ्तार कार ट्राला में घुसी, तीन की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: तेज रफ्तार कार ट्राला में घुसी, तीन की मौत, चार घायल
Sun, 05 Jul 2020 09:59 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 05 Jul 2020 09:59 AM IST
सार
- फोरलेन पर कोतवाली के पटेल चौक के पास हुआ हादसा
- कलवारी थाने के पड़री गांव निवासी थे सभी कार सवार
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल कार चालक लालचंद व घायल आदित्य पांडेय व दुर्घटनाग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतवाली थाने के पटेल चौराहे के पास ट्राला में कार की टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। कार में बैठे दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। जिसके बाद हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कलवारी थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी कुछ लोग गांव के एक युवक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में देखने गए थे। कार से वापस लौट रहे थे की नेशनल हाइवे 28 पर दुर्घटना का शिकार हो गए। दुर्घटना में 65 वर्षीय राममिलन पांडेय, 62 वर्षीय सभापति पांडेय, 65 वर्षीय राजमणि पांडेय की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं 48 वर्षीय लालचंद्र पुत्र रामयज्ञ, 45 वर्षीय आदित्य पांडेय पुत्र राजमणि को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
खबर ब्रेकिंग है। अधिक जानकारी मिलने पर अपडेट किया जाएगा