{"_id":"61de91b97c3dc567215989ce","slug":"three-cow-smugglers-including-reward-of-25-thousand-arrested-in-basti-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओजी व पुलिस टीम को मिली कामयाबी: बस्ती में 25 हजार का इनामी समेत तीन गौ तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो लोगों को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओजी व पुलिस टीम को मिली कामयाबी: बस्ती में 25 हजार का इनामी समेत तीन गौ तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो लोगों को लगी गोली
Wed, 12 Jan 2022 02:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 12 Jan 2022 02:00 PM IST
सार
गौर थाना क्षेत्र के शिवा घाट के पास बगीचे से घेराबंदी कर 25 हजार रुपये के इनामी रामपुर जिले के भोट थाना क्षेत्र के अहमदनगर तराना निवासी राशिद पुत्र हसनैन को गिरफ्तार किया गया। घेराबंदी देख उसके द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बस्ती जिले की गौर थाना पुलिस व एसओजी टीम ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी गो तस्कर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घेराबंदी के दौरान गो तस्कर द्वारा की गई फायरिंग में गोली एक कांस्टेबल की जांघ में लगी है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गो तस्कर के पैर में गोली लगने के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई। घायल कांस्टेबल और गो तस्कर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बस्ती जिले के गौर थाने का गैंगस्टर राशिद पुत्र हसनैन निवासी अहमदनगर तराना थाना भोट जनपद रामपुर अपने दो अन्य साथियों के साथ एसओजी टीम व गौर पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में शातिर गो तस्कर राशिद के दाहिने पैर में गोली लगी है। एसओजी के कांस्टेबल अजय यादव के बाएं जांघ में गोली लगी है। एक तमंचा 315 बोर तथा कारतूस एक तमंचा 12 बोर व कारतूस और एक चाकू मौके से बरामद किया गया है। साथ ही एक चार पहिया वाहन स्विफ्ट डिजायर सिल्वर कलर up16 एएफ 2208 बरामद हुआ।
विज्ञापन
घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर भेजा गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। राशिद थाना गौर से गैंगस्टर एक्ट में वांछित है। इसके ऊपर 25000 रुपये का पुरस्कार घोषित है।