फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   STF asked for educational records of eight teachers in teacher recruitment fraud in deoria

शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा: जांच एजेंसी ने तेज की कार्रवाई, एसटीएफ ने मांगे आठ शिक्षकों के शैक्षिक रिकॉर्ड

Sat, 04 Sep 2021 10:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 04 Sep 2021 10:11 AM IST
सार

शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े को लेकर पुन: देवरिया जिला शासन के रडार पर है। चर्चा है कि वर्ष 2000 के बाद अधिकारियों ने नियुक्ति व सत्यापन पटल देख रहे कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर नौकरियां बांटी।

विज्ञापन
STF asked for educational records of eight teachers in teacher recruitment fraud in deoria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े की जांच ने फिर तेजी पकड़ ली है। एसटीएफ ने बीएसए से आठ संदिग्ध शिक्षकों के शैक्षिक रिकॉर्ड सहित अन्य ब्योरा मांगा है। ब्योरा देने में लेटलतीफी होने पर एसटीएफ की ओर से शिक्षा महानिदेशक को पत्र लिखा गया था। अब शिक्षा महानिदेशक ने बीएसए को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किया है। बेसिक कार्यालय की ओर से इन शिक्षकों के रिकॉर्ड जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े को लेकर पुन: देवरिया जिला शासन के रडार पर है। चर्चा है कि वर्ष 2000 के बाद अधिकारियों ने नियुक्ति व सत्यापन पटल देख रहे कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर नौकरियां बांटी। जिले के परिषदीय स्कूलों मेें अभी भी 500 से अधिक शिक्षक फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर यहां नौकरी कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल के शुरुआती दौर में ही शिक्षक भर्ती में व्यापक पैमाने पर हुए फर्जीवाड़े की जांच एसटीएफ को सौंप दी थी। सभी शिक्षकों का शैक्षिक रिकॉर्ड सहित अन्य डेटा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने का आदेश दिया गया था। इसके बाद से पूरे प्रदेश स्तर पर फजीवाड़ा का खुलासा होने लगा। पिछले चार साल में ही जनपद से 54 शिक्षकों को सत्यापन के बाद फर्जी मिले प्रमाण पत्रों के आधार पर सेवा से बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है। अन्य संदिग्ध शिक्षकों के खिलाफ जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों के बीएसए से भी मांगी गई है सूची
फजीवाड़े के संबंध में देवरिया के अलावा सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, बस्ती, महाराजगंज, कुशीनगर, बुलंदशहर, सीतापुर, बरेली, हरदोई, बागपत, अयोध्या, आगरा, एटा, कासगंज, आजमगढ़, बलिया, चंदौली, गोंडा, बलरामपुर, भदोही, प्रयागराज, मऊ, गाजीपुर, श्रावस्ती, झांसी, ललितपुर, कानपुर देहात, संभल, पीलीभीत, अलीगढ़, उन्नाव, कन्नौज, सुल्तानपुर, जौनपुर।


बीएसए संतोष कुमार राय ने बताया कि जनपद में कुछ शिक्षकों के नाम रिकॉर्ड में अलग-अलग हैं। ऐसे में जिन शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच हो चुकी है, उनकी पुन: शिकायत की गई तो इसकी जांच आख्या भेज दी गई है। एजेंसी की ओर से जो भी सूचनाएं मांगी जाएंगी, उसे उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed