फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Seventeen corona positive cases got in Gorakhpur basti mandal

सीएम योगी के शहर में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का कहर, गोरखपुर-बस्ती मंडल में मिले 17 कोरोना पॉजिटिव

Sat, 16 May 2020 03:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 May 2020 03:01 PM IST
सार

  • शहर के झरना टोला, रजही कैंप और रसूलपुर के रहने वाले है तीन युवक
  • कैंपियरगंज के एक वृद्ध में भी हुई कोरोना की पुष्टि, जिले में कुल मरीजों की संख्या हुई 14

विज्ञापन
Seventeen corona positive cases got in Gorakhpur basti mandal
Coronavirus Testing - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर-बस्ती मंडल में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ गया है। शुक्रवार को भी दोनों मंडल के छह जिलों में 17 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सबसे ज्यादा चार मरीज सिद्धार्थनगर और गोरखपुर में मिले हैं। तीन महराजगंज और तीन संतकबीरनगर में मिले हैं।
विज्ञापन


बस्ती में दो लोगों में कोरोना का पुष्टि हुई है। देवरिया में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है। अब दोनों मंडलों में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 147 पहुंच गई है। वहीं संतकबीरनगर के जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती बखिरा क्षेत्र के मुंडेरी गांव निवासी एक शख्स की बृहस्पतिवार की रात मौत हो गई। युवक का अंतिम संस्कार कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत हुआ।
विज्ञापन

मुंबई से लौटे चार मिले कोरोना पॉजिटिव

मुंबई से गोरखपुर लौटे शहर के रसूलपुर, रजही कैंप और झरना टोला के युुवकों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं कैंपियरगंज के एक बुजुर्ग की भी कोरोना जांच पॉजिटिव मिली है। जांच रिपोर्ट आने के बाद शुक्रवार को तीनों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

शहर के तीनों इलाकों को सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। कैंपियरगंज के गांव को भी सील करके आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। गोरखपुर में अब तक 14 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें दो को ठीक होने के बाद घर भेजा जा चुका है।

जानकारी के मुताबिक, रसूलपुर का युवक ट्रक से नौ मई को गोरखपुर आया और नौसड़ स्थित अपनी बहन के घर दो दिन रुका रहा। इसके बाद रसूलपुर गया। जब तबीयत खराब हुई तो दोस्त के साथ 14 मई को बीआरडी मेडिकल कॉलेज खुद को दिखाने पहुंच गया। यात्रा इतिहास को देखते हुए उसका नमूना लिया गया था।

बृहस्पतिवार को देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस उसके घर पहुंची। देर रात ही युवक को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया। साथ ही उसके संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। सबको क्वारंटीन किया जाएगा।

झरना टोला और रजही कैंप के रहने वाले युवक ट्रक से 13 मई की रात मुंबई से गोरखपुर आए थे। दोनों सहजनवां में उतर गए थे। वहां से रजही का रहने वाला युवक भोर में चार बजे रजही पहुंच गया। इसके बाद वह परिजनों से मिला और खाना गया। पूरे दिन वह खेत में भी गया। शाम को टीबी अस्पताल में जाकर क्वारंटीन हो गया।

झरना टोला का युवक भी अपने घर गया था। मोहल्ले के लोगों ने लाकर उसे क्वारंटीन कराया। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव होने की सूचना पर पुलिस युवकों के रजही और झरना टोला स्थित घरों पर पहुंच गई और परिवार के सदस्यों का पूरा ब्योरा तैयार किया। दोनों के पूरे परिवार को होम क्वारंटीन कराया गया है। दोनों युवकों को देर रात बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

कैंपियरगंज के ठाकुर नगर के मोहलीपुरवा टोला में एक बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाया गया। सूचना के बाद मोहलीपुरवा टोला को चारों तरफ से सील कर दिया गया है। एसडीएम मनोज कुमार तिवारी और तहसीलदार शशि भूषण पाठक पुलिस टीम के साथ शुक्रवार को गांव में पहुंचे और लोगों को होम क्वारंटीन की सलाह दी। 

जानकारी के मुताबिक, ठाकुर नगर गांव के मोहलीपुरवा निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग रविवार की रात मुंबई से बीमारी की हालत में घर आए थे। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव के पांच लोगों समेत बुजुर्ग और उनकी पत्नी को जांच के लिए सीएचसी बनकटी लेकर गई।

जहां जांच के बाद तीन लोगों को घर वापस भेज दिया गया, जबकि बुजुर्ग और उनकी पत्नी को जांच के लिए महराजगंज जिला अस्पताल भेज दिया। वहां पर बुजुर्ग दंपति का सैंपल लेकर जांच के लिए बीआरडी भेजा गया। शुक्रवार को बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव है। इस दौरान दोनों लोग महराजगंज में क्वारंटीन थे।
विज्ञापन

एक-एक व्यक्ति की हो रही जांच

छह दिनों में युवक रसूलपुर, नौसड़ के जवाहर चक और बनारस रोड पर पासवान ढाला के सामने रुका था। जहां-जहां वह रुका था। उन जगहों पर रहने वाले लोगों की पहचान कराते हुए यह तस्दीक की जा रही है कि कौन-कौन उससे मिला। एक-एक व्यक्ति की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। तथा उनका पूरा ब्योरा इकट्ठा किया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की पांच टीमें लगाई गई हैं।

21 लोग हुए क्वारंटीन
रसूलपुर के युवक से मिलने वाले और उसके संपर्क में आने वाले उसकी बहन के परिवार, बिलंदपुर निवासी उसके चचेरे भाई सहित उसके घर के 21 लोगों की पहचान अब तक हो चुकी है। सबको गीडा स्थित एक डेंटल कॉलेज में क्वारंटीन कराया गया है। जहां से जांच के लिए एक से दो दिनों में नमूना लिया जाएगा।

महराजगंज में जुड़ेगा कैंपियरगंज का मरीज
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि ठाकुरगंज का मोहलीपुरवा भले से ही राजस्व क्षेत्र गोरखपुर में हो। लेकिन वह स्वास्थ्य के नजरिए से सीएचसी फरेंदा में ही आता है। उसकी आईडी भी महराजगंज से जनरेट हुई है। इसलिए मरीज महराजगंज के खाते में जाएगा।

गांव को कराया गया सैनिटाइज

बुजुर्ग के कोरोना के पॉजिटिव मिलने के बाद ठाकुरगंज के मोहलीपुरवा गांव स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैनिटाइज करा दिया है। साथ ही लोगों को विशेष सतर्कता बरतते हुए घर से न निकलने की अपील की है। इसके अलावा बुजुर्ग किससे मिला और किसके साथ आया। इसकी भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना वार्ड में भर्ती
मेडिकल कॉलेज। शुक्रवार को लक्ष्मीपुर थाना भलुअनी जिला देवरिया के एक 18 साल के कोरोना पॉजिटिव युवक को मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया है। बीआरडी में मौजूदा समय में 15 कोराना मरीज भर्ती हैं। बीआडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि कुल 21 मरीज थे। इनमें छह ठीक होकर घर जा चुके हैं।

सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि रसूलपुर में कोरोना पॉजिटिव युवक ट्रक से आया था, इसलिए उसके बारे में जानकारी नहीं हो पाई। उसकी तबीयत भी खराब हुई तो सीधे मेडिकल कॉलेज चला गया। रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सूचना मिल सकी है।

उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। महराजगंज में क्वारंटीन रहे कैंपियरगंज के एक व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। झरना टोला और रजही कैंप के दो युवकों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उनके संपर्क में आने वालों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed