फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Satyagraha express train late due to technical fault

तकनीकी खराबी के चलते डेढ़ घंटे खड़ी रही सत्याग्रह एक्सप्रेस, यात्रियों ने स्टेशन परिसर में किया हंगामा

Tue, 04 Feb 2020 06:37 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर
डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर Published by: विजय जैन Updated Tue, 04 Feb 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
Satyagraha express train late due to technical fault
तकनीकी खराबी के कारण खड़ी रही सत्याग्रह एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड के खड्डा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को आनंद बिहार से रक्सौल जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तक रुकी रही। इंजन व इलेक्टर्रक तार में आई तकनीकी दिक्कत के चलते ट्रेन रुकी थी। इससे नाराज यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा किया। इसके अलावा खड्डा-पनियहवा रेलवे स्टेशन के बीच ओएचई केबकिल में आई व अन्य कारणों से कई अन्य ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन


मंगलवार को आनंद बिहार से चलकर रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस (डाउन नंबर15274) खड्डा रेलवे स्टेशन पर दिन के 12.40 बजे पहुंचीं। ट्रेन के चालक ने इंजन व इलेक्ट्रिक सप्लाई में दिक्कत होने की जानकारी स्टेशन अधीक्षक खड्डा को दी। स्टेशन अधीक्षक ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। जिसके बाद टीआरडी (टावर बैंगन) की टीम खड्डा पहुंची।
विज्ञापन

टावर बैंगन टीम के जेई ग्रेड प्रथम शिवकुमार विश्वकर्मा, संगम, राकेश, राजेश मिश्रा आदि ने सत्याग्रह एक्सप्रेस के चालक से दिक्कतों की जानकारी लेते हुए गड़बड़ी को दूर करके इंजन को चालू कराया। इस दौरान ट्रेन एक घंटे 20 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। देर होने से परेशान यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी होने पर जीआरपी टीम पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

इसके अलावा खड्डा व पनियहवा रेलवे स्टेशन के बीच खड्डा ब्लाक मुख्यालय के समीप ओएचई केबल में आई दिक्कत को भी दूर किया गया। टीआरडी के कर्मचारियों ने स्टेशन से दस मिनट का ब्लाक लेकर इंजन व इलेक्ट्रिक तार में आई खामियों को दुरूस्त कराया। तब जाकर सत्याग्रह एक्सप्रेस डाउन एक घंटा 20 मिनट बाद खड्डा स्टेशन से आगे के लिए रवाना हुई।

तकनीकि खराबी व ट्रैक जाम होने के चलते मंगलवार को रक्सौल से आनंद बिहार जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस अप भी निर्धारित समय से दो घंटा 40 मिनट और मुजफ्फरपुर से बांद्रा जाने वाली अवध एक्सप्रेस अप करीब साढ़े चार घंटे की देरी से चली। नरकटियागंज से गोरखपुर जाने वाली सवारी गाड़ी संख्या 55073 निर्धारित समय से नौ घंटे देरी से चली। गोरखपुर से नरकटियागंज जाने वाली सवारी गाड़ी संख्या 55042 के निरस्त रहने से भी यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed