फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Safety tank will be cleaned with fecal sludge safety machine.

Gorakhpur News: फीकल स्लज सेफ्टी मशीन से होगी सेफ्टी टैंक की सफाई

Fri, 16 Feb 2024 04:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 16 Feb 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Safety tank will be cleaned with fecal sludge safety machine.
- नगर निगम को मिलेगी डी वॉटरिंग फीकल स्लज सेफ्टी मशीन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहर के सेफ्टी टैंक की सफाई के साथ ही अब उसके पानी का ट्रीटमेंट हो जाएगा। इसके साथ ही अवशिष्ट से खाद भी बन जाएगा। इसके लिए गोरखपुर नगर निगम को एक ऐसी मशीन मिलने वाली है जिसमें एसटीपी भी होगा। शासन की ओर से यह मशीन कुछ चुनिंदा नगर निगमों को दी जा रही है, जिसमें गोरखपुर भी शामिल है। डी वाटरिंग फीकल स्लज सेफ्टी मशीन से टैंक की सफाई के दौरान ही गंदे पानी का ट्रीटमेंट हो जाएगा। इस मशीन की कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये है। अगले तीन महीने में यह मशीन निगम को मिल जाएगी।

अभी तक सेफ्टी टैंक की सफाई के बाद उसके पानी को ट्रीटमेंट का कोई प्रावधान नहीं है। कुछ लोग उसे सीधे खेतों में डाल देते हैं जो काफी नुकसान करता है। इससे मृदा शक्ति भी प्रभावित होती है। सेफ्टी टैंक के पानी को बिना ट्रीटमेंट के नदी में भी नहीं डाला जा सकता है। यह मशीन शहर में कहीं भी पहुंचकर सेफ्टी टैंक की सफाई कर सकती है। इससे साफ हुए पानी को सीधे नदी में डाला जा सकेगा या कृषि कार्य में इस्तेमाल हो सकेगा। सूखे वेस्ट को खाद के रूप में प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन


डेनमार्क में होगी अधिकारियों की ट्रेनिंग
इस मशीन के बारे में ट्रेनिंग के लिए नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के नोडल ऑफिसर डॉ. मणिभूषण तिवारी अगले महीने डेनमार्क जाएंगे। यहां पर और भी नगर निगम के अधिकारी पहुंचेेंगे, जिनको मशीन के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट...
सेफ्टी टैंक की सफाई के लिए शासन की ओर से डी वाटरिंग फीकल स्लज सेफ्टी मशीन दी जा रही है। इसकी तकनीक को समझने के लिए अगले महीने डेनमार्क जाना है। इस मशीन की मदद से हम गंदे पानी को मौके पर ही साफ कर सकेंगे।
डॉ. मणिभूषण तिवारी, उप नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed