फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Roadways bus collided with car four injured in Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर: रोडवेज बस की कार से हुई टक्कर, शाखा प्रबंधक सहित चार घायल

Mon, 10 Jan 2022 04:45 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 10 Jan 2022 04:45 PM IST
सार

थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है और गाड़ियों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Roadways bus collided with car four injured in Siddharthnagar
सड़क हादसा। - फोटो : social media

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया नहर के पास सोमवार सुबह रोडवेज बस व कार की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में एसबीआई के शाखा प्रबंधक व फिल्ड ऑफिसर सहित चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बेंवा ले गए, जहां तीन की हालत चिंता जनक देख बस्ती जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सरकारी बस बलरामपुर डिपो डुमरियागंज से बलरामपुर की तरफ जा रही थी उधर कार खीरीलखीमपुर से महोखवां बांसी जा रही थे। महोख्वां बांसी में एसबीआई बैंक मैनेजर विंदेस कुमार (40) कार्यरत हैं। उनकी अनुराधा सिंह (38), पुत्र मनीष सिंह (8), कार चालक अशोक कुमार (39) निवासी सीतापुर के साथ ब्रांच जा रही थे।
विज्ञापन


अशोक कुमार उसी बैंक में द्बक्तील्ड ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। यह लोग भड़रिया नहर के पास पहुंचे ही थे कि बेवां की तरफ  से आ रही बलरामपुर डिपो से टक्कर हो गई। जिसमें चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को स्थानीय लोगों को पुलिस की मदद से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मनीष अनुराधा व अशोक कुमार को बेवां से बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है और गाड़ियों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed