फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सड़क हादसे में जालान उत्सव के मालिक व पत्नी सहित तीन की मौत, शादी से लौट रहा था परिवार

Tue, 18 Feb 2020 12:36 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती (छावनी)
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती (छावनी) Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 Feb 2020 12:36 AM IST
Three people killed in road accident in Gorakhpur Lucknow highway
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। यहां एक सड़क हादसे में गोरखपुर के बड़े व्यापारी जालान उत्सव के मालिक प्रेम जालान व पत्नी दिव्या की मौत हो गई। इस घटना में उनका बेटा ऋषभ गंभीर रुप से घायल हो गया है। यह घटना में एक बाइक सवार की भी मौत हो गई है। यह दुर्घटना छावनी थाना क्षेत्र के बबुरहवा गांव के समीप हाइवे पर हुआ है।

Three people killed in road accident in Gorakhpur Lucknow highway
घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : अमर उजाला।

बताया जा रहा है कि छावनी थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम लगभग आठ बजे जालान परिवार अपने कार द्वारा लखनऊ से गोरखपुर आ रहे थे। इस दौरान कार सवार लोग बबुरहवा के निकट खड़ी ट्राला में अपनी कार लेकर भीड़ गए।

Three people killed in road accident in Gorakhpur Lucknow highway
सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला।

इस दुर्घटना में गोरखपुर निवासी प्रेम जालान (50) व उनकी पत्नी दिव्या की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार की चपेट में आए एक बाइक सवार की भी मौत हो गई। बाइक सवार की पहचान ग्राम सकरदहा निवासी रंजीत कुमार (33) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Three people killed in road accident in Gorakhpur Lucknow highway
सड़क हादसे के बाद बाइक की हालत। - फोटो : अमर उजाला।

कार में सवार प्रेम के पुत्र ऋषभ (22) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल को पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल अयोध्या भेजा गया है। बताया जा रहा है कि प्रेम उनकी पत्नी व बेटा जयपुर किसी शादी में गए थे। वहां से वे हवाई जहाज से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे। इसके बाद वे अपनी निजी कार लेकर खुद चलाते हुए गोरखपुर जा रहे थे।

Three people killed in road accident in Gorakhpur Lucknow highway
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय लोगों ने बताया कि बबुरहवा के निकट उनकी कार के आगे एक बाइक चल रही थी। इस दौरान अधिक रफ्तार में होने के कारण उसने सड़क के किनारे गिट्टी लदा ट्राला नहीं देखा। अचानक ट्राला सामने आने पर बाइक सवार ने ब्रेक लगा लिया। बाइक के ब्रेक लगते ही कार चालक भी गाड़ी का नियंत्रण खो दिए और बाइक सवार को रौंदते हुए ट्राला में जा घुसे। मौके पर थानाध्यक्ष हरे कृष्ण उपाध्याय मय दल बल पहुंच गए हैं। थानाध्यक्ष ने दुर्घटना की पुष्टि की है।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed