फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The victim appealed to the SSP for justice, FIR was lodged against eight people.

Gorakhpur News: पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार, आठ पर एफआईआर

Tue, 01 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
The victim appealed to the SSP for justice, FIR was lodged against eight people.
राजगढ़। गोला थाना क्षेत्र में एक महिला की ओर से पड़ोसियों पर गंभीर उत्पीड़न, मारपीट, धमकी और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए जाने के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने एसएसपी को तहरीर देकर बताया कि स्थानीय स्तर पर बार-बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से वह भय के माहौल में रहने को मजबूर थी।
विज्ञापन

पीड़िता किराए के मकान में रहकर छोटे बच्चों को पढ़ाती है, जबकि उसका पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग आए दिन अश्लील टिप्पणियां करते, देर रात दरवाजा खटखटाकर डराते और गाली-गलौज करते थे। 28 व 29 नवंबर को आरोपियों ने एकजुट होकर मारपीट करने और पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राहुल शुक्ला ने बताया कि मामला दर्ज कर इसकी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed