फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Names of new voters not added, names of eligible voters missing

Gorakhpur News: नए मतदाताओं के नाम जुड़े नहीं, पात्र वोटरों के नाम गायब

Tue, 01 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Names of new voters not added, names of eligible voters missing

विज्ञापन
- मतदान केंद्रों पर नहीं पहुंचे बीएलओ, सूची डाउनलोड कर लोग खोजते रहे अपने परिवार का नाम
- बदल गया बूथ नंबर, नाम खोजने में हो रही परेशानी


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में मंगलवार को अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद बुधवार को लोग अपना नाम सूची में खोजते रहे। बहुत सारे पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब हैं और नए नाम सूची में जुड़े ही नहीं। इसे लेकर लोग बीएलओ और पार्षद से संपर्क करते रहे। उधर, किसी भी मतदान केंद्र पर बीएलओ नहीं पहुंचे, फॉर्म भरने के बाद भी नाम कटने वाले लोग आपत्तियां जमा करने के लिए परेशान रहे।

एक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाता रखने की अनिवार्यता के चलते जिले में 13 नए मतदान केंद्र और 368 बूथ बनाए गए हैं। इससे बहुत सारे जगहों पर बूथ संख्या ही बदल गई है, जबकि लोग पुराने बूथ के अनुसार ही अपना नाम खोजते रहे। मसलन, बेतियाहाता में एमपी सीनियर सेकंडरी स्कूल में पहले 294 से 301 बूथ थे, जो अब बदलकर 321 से 328 हो गए हैं। लोगों को नाम खोजने में भी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

बेतियाहाता निवासी मोहित जालान ने बताया कि पिछले दो चुनावों में मतदान किया था। उन्होंने खुद और अपने परिवार के लोगों का एसआईआर फॉर्म भरवाया था। पूरे परिवार का नाम ही गायब है। बीएलओ को फोन किया तो उठा ही नहीं। अब मैं किससे आपत्ति करूं। पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को बीएलओ मतदान केंद्र पर बैठेंगी। उनसे मिलकर आवेदन करना पड़ेगा। इसी तरह लक्ष्मी ने बताया कि 2011 में उनका निर्वाचन कार्ड बना था। एसआईआर फॉर्म भी भरकर बीएलओ को दिया था पर सूची से नाम गायब है। पार्षद ने बताया कि सुबह 10 से ज्यादा लोगों ने बताया कि उनके परिवार का गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हुमायूंपुर में पार्षद ऋषि मोहन वर्मा के आवास पर लोग पहुंच गए और पुरानी मतदाता सूची में नाम दिखाया, उनका नाम इस बार गायब है। हुमायूंपुर के कृष्ण कुमार लाल ने बताया कि वे कई बार से मतदाता रहे हैं लेकिन इस बार नाम नहीं है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम एफआर विनीत सिंह ने बताया कि जिनका भी नाम मतदाता सूची में नहीं है वे अपनी आपत्ति दाखिल करें, सत्यापन कराकर सभी के नाम जोड़े जाएंगे।
-
नए मतदाताओं के नाम जुड़े ही नहीं
एसआईआर के तहत ऑफलाइन और ऑनलाइन फॉर्म भरकर नए मतदाता बनने वालों को निराशा हाथ लगी है। अनंतिम मतदाता सूची में किसी का नाम नहीं जुड़ा है, जबकि जिले में 28 हजार से ज्यादा लोगों ने फॉर्म भरा था। शिवाजीनगर कॉलोनी के उत्कर्ष ने बताया कि उन्होंने फॉर्म-6 भरकर जमा किया था लेकिन नाम ही नहीं है। इसी तरह दक्षिणी बेतियाहाता की वर्तिका, रिद्धिमा का कहना है कि पहली बार मतदाता बनने के लिए उन्होंने फॉर्म भरा था, मतदाता सूची में नाम जुड़ा ही नहीं है।

-
छह फरवरी तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है वे छह फरवरी तक दावे-आपत्तियां बीएलओ के पास दर्ज करा सकते हैं। 27 फरवरी तक सुनवाई और सत्यापन करके संशोधित किया जाएगा। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची छह मार्च को प्रकाशित की जाएगी। नए नाम जोड़ने के लिए फार्म-6, संशोधन के लिए फार्म-8 या 7 भर सकते हैं। इन सभी फाॅर्म के साथ एसआईआर का घोषणा पत्र भी भरना है। इसकी अंतिम तारीख छह फरवरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed