फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Polytechnic principal suspended for misbehaving with students

Maharajganj News: छात्रों से दुर्व्यवहार पर पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य निलंबित, जानिए क्या है मामला

Mon, 09 Jan 2023 04:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 09 Jan 2023 04:59 PM IST
सार

पॉलिटेक्निक से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, निलंबन से संबंधित पत्र आया है। मगर प्रधानाचार्य ने उसे प्राप्त नहीं किया है। वहीं, प्राविधिक शिक्षा क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के संयुक्त निदेशक कन्हैया राम ने रामप्रकाश मौर्य को कार्यवाहक प्रधानाचार्य पद पर तैनात कर दिया है।

विज्ञापन
Polytechnic principal suspended for misbehaving with students
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महराजगंज जिले के महामाया पॉलिटेक्निक धनेवा-धनेई में अध्ययनरत छात्रों से दुर्व्यवहार व छात्रावास के छात्रों से अधिक शुल्क लेने के मामले में प्राविधिक शिक्षा विभाग ने यहां के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


मामले की विस्तृत जांच मंडलायुक्त गोरखपुर को सौंपी गई है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। कार्यवाहक प्रधानाचार्य के रूप में संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रवक्ता रामप्रकाश मौर्य को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


महामाया पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य का कुछ दिन पूर्व एक छात्र को चप्पल से मारने का वीडियो वायरल हुआ था। छात्रों ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर डीएम ने उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए पत्र भेजा था। इस पर प्राविधिक शिक्षा विभाग ने प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निलंबन अवधि में वे निदेशक शोध, विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान कानपुर से संबद्ध रहेंगे। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि प्रधानाचार्य के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया था।


पॉलिटेक्निक से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, निलंबन से संबंधित पत्र आया है। मगर प्रधानाचार्य ने उसे प्राप्त नहीं किया है। वहीं, प्राविधिक शिक्षा क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के संयुक्त निदेशक कन्हैया राम ने रामप्रकाश मौर्य को कार्यवाहक प्रधानाचार्य पद पर तैनात कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed