फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   NHRC notice to UP govt over reported death of four of family due to malnutrition

'कुपोषण' के कारण एक ही परिवार के चार लोगों की हुई थी मौत, NHRC ने यूपी सरकार को भेजा नोटिस

Thu, 20 Feb 2020 10:06 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 Feb 2020 10:06 AM IST
सार

  • एक ही परिवार के चार लोगों की हुई थी मौत
  • मीडिया रिपोर्टस के आधार पर ṆHRC ने दिया नोटिस

विज्ञापन
NHRC notice to UP govt over reported death of four of family due to malnutrition
NHRC

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में छह साल के अंदर एक ही परिवार के चार लोगों की कुपोषण के कारण हुई मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के रिपोर्ट के अनुसार सरकार से कहा गया कि पोषित आहार, पर्याप्त चिकित्सा व देखभाल और आजीविका के उचित साधनों के बावजूद अगर ये घटना हुई है तो यह मानव अधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है।
विज्ञापन


अधिकार आयोग पैनल ने एक बयान में कहा कि अगर मूलभूत सुविधा के कारण किसी की मौत कुपोषण से हो जाती है तो यह चिंता का विषय है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मीडिया रिपोर्ट के आधार पर इस मामले को संज्ञान में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के ओझागंज गांव का है। यहां छह साल के अंदर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कुपोषण के कारण हो गई थी। इस मामले को लेकर आयोग ने अपने मुख्य सचिव के माध्यम से यूपी सरकार को एक नोटिस जारी किया, जिसमें जिले में सामाजिक कल्याण योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन से संबंधित डेटा सहित एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed