फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   National Security Agency is busy investigating activities of PFI in Gorakhpur

एनआईए की कार्रवाई: गोरखपुर के कोतवाली इलाके में प्रिंटिंग प्रेस पर पहुंची NIA की टीम, की पूछताछ

Thu, 12 Oct 2023 02:37 PM IST
vivek shukla अमर उजालर ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजालर ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 12 Oct 2023 02:37 PM IST
सार

पीएफआई के खिलाफ बुधवार को देशभर में दर्जनों जगहों पर एनआईए ने छापे डाले हैं। इसी क्रम में गोरखपुर में मंगलवार की रात में टीम आ गई थी और बुधवार की सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के बक्शीपुर इलाके में बुक स्टाॅल एवं प्रिंटिंग प्रेस पर पहुंची। वहां पीएफआई से जुड़े दस्तावेजों के साथ संचालक व अन्य लोगों से घंटों पूछताछ की।

विज्ञापन
National Security Agency is busy investigating activities of PFI in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतिबंधित संगठन पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) की गतिविधियों की जांच करने बुधवार को एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की टीम ने गोरखपुर में कोतवाली इलाके में बुक स्टाल-प्रिंटिंग प्रेस पर जांच की। प्रिंटिंग प्रेस संचालक से घंटों पूछताछ और दस्तावेज खंगालने के बाद टीम लौट गई। हालांकि, टीम ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पीएफआई के खिलाफ बुधवार को देशभर में दर्जनों जगहों पर एनआईए ने छापे डाले हैं। इसी क्रम में गोरखपुर में मंगलवार की रात में टीम आ गई थी और बुधवार की सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के बक्शीपुर इलाके में बुक स्टाॅल एवं प्रिंटिंग प्रेस पर पहुंची।
विज्ञापन


वहां पीएफआई से जुड़े दस्तावेजों के साथ संचालक व अन्य लोगों से घंटों पूछताछ की। कुछ देर रहने के बाद टीम लौट गई। बताया जा रहा है कि टीम ने गोरखपुर से किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: प्रधानाध्यापक ने मारा था थप्पड़, इसलिए बता दी छेड़खानी

नेपाल बॉर्डर करीब होने की वजह से संवेदनशील है गोरखपुर

गोरखपुर की सीमा नेपाल से करीब होने की वजह गोरखपुर हमेशा से संवेदनशील रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही खुफिया एजेंसी की जांच में सामने आया था कि नेपाल बॉर्डर के आसपास के गांवों के कुछ लोग अचानक अमीर हो गए हैं। इन्हें फंडिंग की आशंका है और उनकी गतिविधियों पर तभी से ही निगरानी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: सभा से पहले कमिश्नर दफ्तर में कर्मचारी को पीटा, सरकारी दस्तावेज फाड़े

दो साल पहले गोरखपुर से होकर गया था पीएफआई कमांडर

14 मार्च 2021 को बस्ती में प्रतिबंधित पीएफआई (द पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) का ट्रेनिंग कमांडर मोहम्मद राशिद गिरफ्तार हुआ था। उस समय पूछताछ में सामने आया था कि वह गोरखपुर में भी आता-जाता था। पकड़े जाने से करीब डेढ़ महीने पहले वह गोरखपुर के इलाहीबाग में आया था।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर फ्रांसीसी गिरफ्तार: झारखंड का वीजा...गोरखपुर में घूम रहा था विदेशी नागरिक; एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

बताया जा रहा है कि यहां उसके कई लोग संपर्क में हैं। उसी समय से जांच जारी है। सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ निवासी मोहम्मद राशिद को एसटीएफ गोरखपुर व लखनऊ की संयुक्त टीम ने बस्ती से रविवार को गिरफ्तार किया था। उसके पास से उर्दू-हिंदी में लिखे कई आपत्तिजनक लेख मिले। कई और कूटरचित दस्तावेज बरामद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed