Gorakhpur News: प्रधानाध्यापक ने मारा था थप्पड़, इसलिए बता दी छेड़खानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में चिलुआताल इलाके के एक सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मवीर यादव पर छेड़खानी का आरोप लगाने वाली सातवीं की छात्रा बयान से पलट गई। कोर्ट में बोली... प्रधानाध्यापक ने मारा था थप्पड़, इसलिए कही थी छेड़खानी किए हैं। अब बेदाग साबित हुए प्रधानाध्यापक को पुलिस ने छोड़ दिया। वहीं, मारपीट करने वालों पर व झूठी सूचना देने के मामले में पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
छात्रा ने कोर्ट में कहा कि प्रधानाध्यापक ने सवाल पूछा था और जवाब न देने पर थप्पड़ मार दिया था, इस वजह से छेड़खानी का आरोप लगा दिए थे। उसकी बातों पर यकीन करके ग्रामीण भी आ गए और प्रधानाध्यापक की पिटाई कर दिए थे।
जानकारी के मुताबिक, सरकारी विद्यालय (कंपोजिट विद्यालय) के प्रधानाध्यापक धर्मवीर यादव (50) पर सातवीं में पढ़ने वाली 13 साल की छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया था। उसका कहना था कि शनिवार को विद्यालय में प्रधानाध्यापक ने छेड़खानी की और फिर वह घर जाकर इसकी जानकारी दी थी।
रविवार को परिजनों ने तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई थी कि मंगलवार को गांव वालों के साथ ग्रामीण स्कूल पर पहुंच गए। पूछताछ के दौरान ही भीड़ में शामिल महिलाओं ने प्रधानाध्यापक की पिटाई कर दी थी। सूचना पर आई पुलिस आरोपी बनाए गए प्रधानाध्यापक को साथ लेकर गई।
पुलिस ने मंगलवार की देर शाम छात्रा का बयान दर्ज किया तो वह पलट गई थी, लेकिन पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर तत्काल केस दर्ज कर लिया था। बुधवार को पुलिस ने छात्रा को कोर्ट में 164 के बयान के लिए पेश किया।
कोर्ट में छात्रा ने कहा कि वह सातवीं में पढ़ती है। प्रधानाध्यापक ने उससे कुछ सवाल पूछे थे, वह जवाब नहीं दे पाई तो गुस्से में उन्होंने थप्पड़ मार दिया था। इस बात से आहत होकर उसने छेड़खानी की गलत सूचना दे दी थी। उसी बयान के आधार पर पुलिस ने प्रधानाध्यापक को छोड़ दिया और केस को खत्म करने की तैयारी में है।
यह हुआ था
छात्रा गांव वालों के साथ पहुंचकर मंगलवार को प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी का आरोप लगाई थी। इस दौरान स्कूल पर जमकर हंगामा मचाया गया और प्रधानाध्यापक की पिटाई भी कर दी गई थी। पुलिस केस दर्ज कर प्रधानाध्यापक को हिरासत में ले ली थी, लेकिन बयान में मुकर जाने की वजह से पुलिस ने उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई नहीं की थी। बुधवार को बयान के आधार पर केस को खत्म करने की तैयारी की जा रही है।
छेड़खानी के आरोपों में घिरे प्रधानाध्यापक निलंबित
कोर्ट में बुधवार को छात्रा का बयान दर्ज कराया गया है। वह छेड़खानी के आरोप से मुकर गई है। छात्रा का कहना है कि प्रधानाध्यापक ने उसे थप्पड़ मार दिया था, इस वजह से आरोप लगाई थी। शिक्षक को छोड़ दिया गया है। अगर वह तहरीर देंगे तो मारपीट करने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा। - मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ