फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   600 kg of sweets seized; 750 kg of spoiled sweets destroyed.

Gorakhpur News: 600 किलो मिठाई जब्त, 750 किलो खराब मिठाई नष्ट कराई

Thu, 27 Aug 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 27 Aug 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
600 kg of sweets seized; 750 kg of spoiled sweets destroyed.
- रक्षाबंधन अभियान में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

- वाहन से संदिग्ध मिठाई बरामद, कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
- गंदगी मिलने पर खाद्य निर्माण इकाई सील, मिलावटखोरों पर कार्रवाई जारी



गोरखपुर। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और खराब खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। आयुक्त और जिलाधिकारी के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को विभाग की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में जांच और कार्रवाई की। इस दौरान 600 किलोग्राम संदिग्ध मिठाई जब्त की गई जबकि 750 किलोग्राम खराब और अमानक मिठाई मौके पर नष्ट कराई गई।

सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय के निर्देशन में टीम ने सुबह से निजी बसों और वाहनों की जांच शुरू की। कुसम्ही की ओर जा रहे एक वाहन को रोककर जांच की गई। इसमें केक के नाम पर ले जाई जा रही संदिग्ध मिठाई मिली। संदेह होने पर उसका नमूना लेकर 600 किलोग्राम मिठाई जब्त कर ली गई। वाहन से फ्रोजन मटर का भी नमूना लिया गया। सोनबरसा क्षेत्र में सोनापापड़ी का नमूना संग्रहित किया गया।
विज्ञापन


चौरीचौरा में खाद्य निर्माण इकाई के निरीक्षण के दौरान गंदगी मिली। कार्रवाई की भनक लगते ही संचालक निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर दुकान बंद कर भाग गया। टीम ने दुकान को सील कर दिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में दूसरी टीम ने विभिन्न स्थानों पर 500 किलोग्राम खराब मिठाई नष्ट कराई। श्रीजी इंटरप्राइजेज से लड्डू, छेना और पेड़ा के तीन नमूने लिए गए। यहां 250 किलोग्राम खराब सामग्री भी नष्ट कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जांच और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त, खाद्य एवं सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed