फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Air Force Chief AP Singh Message to Students Honest Work in Any Profession Is Also Nation Service

वायु सेना प्रमुख बोले: 'सेवा केवल वर्दी पहनकर ही नहीं, अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी से काम करके भी करें'

Thu, 27 Aug 2026 02:48 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 27 Aug 2026 02:48 PM IST
सार

गोरखपुर के माथाबारी में विद्यार्थियों से संवाद के दौरान वायु सेना प्रमुख ने कहा कि देश ने हमें बहुत कुछ दिया है, इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार समाज और राष्ट्र को कुछ लौटाने का प्रयास करना चाहिए।

विज्ञापन
Air Force Chief AP Singh Message to Students Honest Work in Any Profession Is Also Nation Service
Air Force Chief AP Singh - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देशसेवा का अर्थ केवल वर्दी पहनकर सीमा की रक्षा करना नहीं है। व्यक्ति जिस भी क्षेत्र में कार्यरत हो, वहां अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से निर्वहन करना भी देशसेवा है। कर्म को पूजा मानकर कार्य करें और अपनी जिम्मेदारियों से कभी पीछे न हटें। यह संदेश वायु सेना प्रमुख  एपी सिंह ने बृहस्पतिवार को गोरखपुर में पीपीगंज के माथाबारी में विद्यार्थियों से संवाद के दौरान दिया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में मिली उपलब्धियों पर गर्व अवश्य करें, लेकिन अहंकार से बचें। सफलता के साथ विनम्रता बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि देश के प्रति जिम्मेदारी केवल कर भुगतान तक सीमित नहीं होनी चाहिए। देश ने हमें बहुत कुछ दिया है, इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार समाज और राष्ट्र को कुछ लौटाने का प्रयास भी करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने युवाओं को अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के साथ-साथ समाज के प्रति संवेदनशील रहने की सीख दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह आवश्यक नहीं है कि हर व्यक्ति वर्दी पहनकर ही राष्ट्र की सेवा करे। शिक्षक, चिकित्सक, इंजीनियर, किसान, उद्यमी या किसी भी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्ति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करके देश को मजबूत बनाने में योगदान दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed