फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Body of visually impaired college student found hanging from latch in bathroom

Gorakhpur News: दृष्टिबाधित कॉलेज के बाथरूम में कुंडे से लटका मिला छात्र का शव

Thu, 27 Aug 2026 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Body of visually impaired college student found hanging from latch in bathroom
- लालडिग्गी स्थित स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बॉयज इंटर कॉलेज की घटना, आठवीं में पढ़ता था छात्र
विज्ञापन

- मंगलवार रात बाथरूम गया था छात्र, सुबह सफाईकर्मी ने दरवाजा खटखटाया तो नहीं मिली आवाज
- सीसीटीवी में गमछा और बाल्टी लेकर जाते दिखा
- वर्ष 2019 से आवासीय व्यवस्था में रहकर पढ़ रहा था देवरिया का अनूप
- पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पैनल से होगी पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी

गोरखपुर। लालडिग्गी स्थित स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बॉयज इंटर कॉलेज के बाथरूम में बुधवार सुबह आठवीं के छात्र अनूप कुमार (18) का शव कुंडे में गमछे के सहारे लटका मिला। देवरिया के रामगुलाम टोला निवासी अनूप आवासीय व्यवस्था में रहकर पढ़ाई करता था।
घटना की सूचना पर एसपी सिटी निमिष पाटील और एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें अनूप गमछा और बाल्टी लेकर अकेले बाथरूम की ओर जाता दिखाई दिया। पुलिस प्रथमदृष्टया आत्महत्या की आशंका जता रही है।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य लक्ष्मी शंकर जायसवाल के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10 बजे छात्र बाथरूम गया था। सुबह सफाईकर्मी विनोद ने काफी देर तक दरवाजा बंद देखा तो खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उसने स्कूल प्रबंधन को सूचना दी। जानकारी मिलने पर राजघाट पुलिस पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था। उसे खोलने पर छात्र कुंडे में गमछे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। रामआसरे का बेटा अनूप दोनों आंखों से दिव्यांग था। वह वर्ष 2019 से इसी स्कूल में आवासीय छात्र के रूप में रहकर पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजन को दी। पिता रामआसरे रिश्तेदारों के साथ स्कूल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने स्कूल के कर्मचारियों और छात्रों से भी बात की सीसीटीवी फुटेज देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मोबाइल से खुलेगा मौत का राज
पुलिस ने छात्र का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। उसके कॉल डिटेल और मोबाइल में उपलब्ध अन्य जानकारियों की जांच की जा रही है। आत्महत्या की वजह जानने के लिए स्कूल के छात्रों और शिक्षकों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच रही है कि छात्र किसी तनाव या परेशानी में तो नहीं था।

--
पैनल से पोस्टमार्टम, वीडियोग्राफी भी
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि शव बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा और इसकी वीडियोग्राफी भी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed