{"_id":"63e48cba1855f6933d03bf64","slug":"mother-accused-of-trying-to-kidnap-son-in-gorakhpur-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मां पर बेटे के अपहरण की कोशिश का आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मां पर बेटे के अपहरण की कोशिश का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 09 Feb 2023 11:33 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 09 Feb 2023 11:33 AM IST
सार
शाहपुर इलाके के जंगल हकीम नंबर दो स्थित बड़का टोला निवासी उदय नारायण सिंह बघेल मकान बनवा कर रहते हैं। मूलत: देवरिया के पिपरा बघेल निवासी उदय नारायण झारखंड के कोल इंडिया कंपनी से रिटायर्ड है। उन्होंने बताया कि बड़ा बेटा संजीव कुमार सिंह की मौत हो चुकी है। आरोप पत्नी पर लगा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के तिनकोनिया नंबर एक स्थित मनोहर चौराहा पर बुधवार सुबह स्कूल जा रहे बच्चे के अपहरण की कोशिश का आरोप उसकी मां पर लगाया गया। आरोप है कि भीड़ जुटने पर आरोपी मां फरार हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के जंगल हकीम नंबर दो स्थित बड़का टोला निवासी उदय नारायण सिंह बघेल मकान बनवा कर रहते हैं। मूलत: देवरिया के पिपरा बघेल निवासी उदय नारायण झारखंड के कोल इंडिया कंपनी से रिटायर्ड है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बड़ा बेटा संजीव कुमार सिंह की मौत हो चुकी है। आरोप पत्नी पर लगा था। तभी से पत्नी दो बेटियों को साथ लेकर रहती है। जबकि, दोनों लड़के (पोता) मेरे पास रहते हैं। बड़ा पौत्र गीडा में पढ़ाई करता है, छोटा पौत्र मोहल्ले में एक कांवेंट स्कूल में पढ़ता है। बुधवार को बच्चे के अपहरण की कोशिश मां ने की है।
विज्ञापन