{"_id":"61010c568ebc3e0df43bba54","slug":"man-dies-in-police-custody-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: पुलिस की अभिरक्षा में शख्स की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, एसओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: पुलिस की अभिरक्षा में शख्स की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, एसओ निलंबित
Wed, 28 Jul 2021 02:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 28 Jul 2021 02:13 PM IST
सार
बखिरा थाने की पुलिस शख्स को जिला अस्पताल लाई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाह र मौजूद पुलिस व मृतक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में बखिरा इलाके के शिव बखरी गांव निवासी शख्स की पुलिस अभिरक्षा में मंगलवार की रात मौत हो गई। बखिरा थाने की पुलिस शख्स को जिला अस्पताल लाई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात में ही आईजी अनिल कुमार, डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉक्टर कौस्तुभ अस्पताल पहुंच गए और पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, शिवबखरी गांव निवासी दुर्गावती का आरोप है कि उसके पट्टीदार की युवती कुछ दिन पूर्व गायब हो गई थी। आरोप है कि युवती के परिजनों ने उसके तीन बेटों और पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत किया। रविवार को उसके पट्टीदारों ने पति को अपने घर उठा ले गए और पिटाई की। इसके बाद पुलिस को बुलाकर पति को थाने उठा ले गए।
आरोप है विपक्षी और एसओ बखिरा व अन्य पुलिस कर्मियों ने मिलकर थाना बखिरा में उसके पति की मारपीट कर हत्या कर दी। चुपके से पुलिस उसके पति को रात में जिला अस्पताल में भर्ती करा सामान्य मौत होने की कूट रचित प्रयास किया। पीड़ित बेटे संजय कुमार ने एसपी को तहरीर देकर पिता की हत्या में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
इधर, सपा और बसपा हियुवा से जुड़े कई बड़े नेता और स्थानीय लोगों की भीड़ पोस्टमार्टम हाउस के पास जमा हो गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और पीएसी के जवान लगा दिए गए। एसपी ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
पुलिस की पिटाई से शख्स की हुई मौत के मामले में एसपी ने एसओ मनोज कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके साथ मामले की जांच सीओ को सौंपी है। बखिरा में कांटे के चौकी प्रभारी रहे चंदन कुमार को नया एसओ बनाया है। एसपी ने इस मामले में तहरीर के आधार पर संबंधितों के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।