फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Man dies in police custody in Sant Kabir Nagar

संतकबीरनगर: पुलिस की अभिरक्षा में शख्स की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, एसओ निलंबित

Wed, 28 Jul 2021 02:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 28 Jul 2021 02:13 PM IST
सार

बखिरा थाने की पुलिस शख्स को जिला अस्पताल लाई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Man dies in police custody in Sant Kabir Nagar
पोस्टमार्टम हाउस के बाह र मौजूद पुलिस व मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में बखिरा इलाके के शिव बखरी गांव निवासी शख्स की पुलिस अभिरक्षा में मंगलवार की रात मौत हो गई। बखिरा थाने की पुलिस शख्स को जिला अस्पताल लाई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात में ही आईजी अनिल कुमार, डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉक्टर कौस्तुभ अस्पताल पहुंच गए और पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, शिवबखरी गांव निवासी दुर्गावती का आरोप है कि उसके पट्टीदार की युवती कुछ दिन पूर्व गायब हो गई थी। आरोप है कि युवती के परिजनों ने उसके तीन बेटों और पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत किया। रविवार को उसके पट्टीदारों ने पति को अपने घर उठा ले गए और पिटाई की। इसके बाद पुलिस को बुलाकर पति को थाने उठा ले गए। 
विज्ञापन


आरोप है विपक्षी और एसओ बखिरा व अन्य पुलिस कर्मियों ने मिलकर थाना बखिरा में उसके पति की मारपीट कर हत्या कर दी। चुपके से पुलिस उसके पति को रात में जिला अस्पताल में भर्ती करा सामान्य मौत होने की कूट रचित प्रयास किया। पीड़ित बेटे संजय कुमार ने एसपी को तहरीर देकर पिता की हत्या में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, सपा और बसपा हियुवा से जुड़े कई बड़े नेता और स्थानीय लोगों की भीड़ पोस्टमार्टम हाउस के पास जमा हो गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और पीएसी के जवान लगा दिए गए। एसपी ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।


पुलिस की पिटाई से शख्स की हुई मौत के मामले में एसपी ने एसओ मनोज कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके साथ मामले की जांच सीओ को सौंपी है। बखिरा में कांटे के चौकी प्रभारी रहे चंदन कुमार को नया एसओ बनाया है। एसपी ने इस मामले में तहरीर के आधार पर संबंधितों के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed