फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mafia Sudhir Singh grabbed property worth crores through donation letter,

Gorakhpur News: माफिया सुधीर सिंह ने दानपत्र के जरिये हड़पी है करोड़ों की संपत्ति, पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 12 Oct 2023 02:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 12 Oct 2023 02:47 PM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। सभी अपराधियों के बारे में पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है। गैंगस्टर एक्ट के तहत जो भी अपराध से अर्जित संपत्ति की जानकारी होगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Mafia Sudhir Singh grabbed property worth crores through donation letter,
माफिया सुधीर सिंह।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अंडरग्राउंड क्राइम में जड़े तलाशने में जुटी पुलिस को माफिया सुधीर सिंह का एक और कारनामा सामने आया है। पता चला है कि माफिया ने करोड़ों की संपत्ति को हड़पने के लिए दानपत्र का इस्तेमाल किया है। ऐसी 13 जमीनों के दस्तावेज पुलिस के पास पहुंच गए हैं। पुलिस अब इसका सत्यापन कर रही है। पूर्व में माफिया की संपत्ति को पुलिस कुर्क की थी, लेकिन अब नया मामला सामने आने के बाद इसकी भी गोपनीय जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


खबर है कि माफिया के दान में जिन जमीनों को दर्शाया है, वह बेशकीमती हैं और उसकी कीमत वर्तमान में कई करोड़ रुपये आंकी जा रही है। अब इन जमीनों को लेकर भी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अपराध से राजनीति की दुनिया में कदम रखकर ब्लॉक प्रमुख बना माफिया सुधीर सिंह जमीन का कारोबार करता है। बीते दिनों माफिया को जेल भेजने के साथ ही पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी और इसके तहत उसकी 14 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: दिन में तेज धूप बिगाड़ रही सेहत, मौसम की मार से सब परेशान

पुलिस सितंबर 2022 में दो बार में माफिया के शाहपुर में स्थित आवास सहित अन्य जगहों की संपत्ति को जब्त की है। लेकिन इसी बीच पुलिस को पता चला कि उसके नाम पर कई और जमीनें हैं, जिसका रिकॉर्ड उसने राजस्व टीम की मदद से दबा दिया है। पुलिस ने जांच की तो पता चला है कि उसके नाम से 21 संपत्तियां हैं, जिसमें से आठ पैतृक हैं, जबकि 13 संपत्ति दानपत्र पर है। इसी दानपत्र की संपत्ति की पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। सभी अपराधियों के बारे में पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है। गैंगस्टर एक्ट के तहत जो भी अपराध से अर्जित संपत्ति की जानकारी होगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
 
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक, बोले- त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

सुधीर पर दर्ज हैं 36 केस

माफिया सुधीर सिंह पर गोरखपुर के अलावा लखनऊ में भी केस दर्ज हैं। कुल 36 केस दर्ज हैं। शाहपुर में डकैती, लूट, कैंट में हत्या, गुलरिहा में डकैती, हत्या की कोशिश, शाहपुर में गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं। लखनऊ के विकास नगर थाना में भी सुधीर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आपराधिक साजिश का केस दर्ज है।

जिले के टॉप-10 बदमाशों की सूची में है सुधीर
सुधीर सिंह का नाम जिले के टॉप-10 बदमाशों की सूची में शामिल है। यूपी में बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तैयार की गई सूची में सुधीर का नाम शामिल होने के बाद पुलिस ने उसकी संपत्तियों का ब्योरा जुटाया था।

इसे भी पढ़ें: सभा से पहले कमिश्नर दफ्तर में कर्मचारी को पीटा, सरकारी दस्तावेज फाड़े

दो बार हो चुकी है कार्रवाई

20 दिसंबर 2020 को तत्कालीन जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार सदर ने माफिया सुधीर के एल्युमिनियम फैक्टरी के पास स्थित मकान को जब्त किया था। कार्रवाई की भनक पहले लग जाने से माफिया ने मकान में रखे कीमती सामान पहले ही हटा लिया था। इसी क्रम में मकान व अन्य संपत्ति को जब्त किया गया। फिर 31 मई को कार्रवाई की गई। इसके बाद फिर सितंबर 2022 में उसकी संपत्तियों की जानकारी होने पर कार्रवाई की गई थी।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर फ्रांसीसी गिरफ्तार: झारखंड का वीजा...गोरखपुर में घूम रहा था विदेशी नागरिक; एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

एक लाख का इनामी माफिया विनोद अभी पकड़ से दूर

जमीन के नाम पर रंगदारी मांगने व हड़पने वाला जिले का टॉप 10 माफिया विनोद उपाध्याय अब भी फरार है। उसका नेपाल में आखिरी बार लोकेशन मिला था, लेकिन अब तक पुलिस उसकी परछाई तक को नहीं छू पाई है। जबकि, उस पर इनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख की जा चुकी है। जिले के टॉप बदमाशों की सूची में शामिल माफिया विनोद ही एक ऐसा है, जिसे पुलिस पकड़ नहीं पाई है, जबकि अन्य सभी बदमाश वर्तमान में जेल में बंद हैं और उनके अपराध की कमाई पर बुलडोजर भी चल चुका है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के कोतवाली इलाके में प्रिंटिंग प्रेस पर पहुंची NIA की टीम, की पूछताछ

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराध से कमाई गई संपत्तियों को जब्त करने का प्रावधान है। संपत्ति अगर बदमाश ने अपनी पत्नी और बेटे के नाम पर खरीदी है और उसका ब्योरा नहीं है तो उसे भी जब्त किया जाएगा। क्योंकि, जाहिर है कि अगर आमदनी नहीं है तो अपराधी के रुपये का इस्तेमाल हुआ है। माफिया सुधीर सिंह पर कार्रवाई हुई है। अपराध में संलिप्त बदमाशों के खिलाफ ऐसे ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed