फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   home minister amit shah reached basti with cm yogi adityanath

मिशन 2022: गृह मंत्री अमित शाह ने सांसद खेल महाकुंभ का किया शुभारंभ, बोले- सीएम योगी ने यूपी को बनाया दंगा मुक्त

Sat, 13 Nov 2021 06:12 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Nov 2021 06:12 PM IST
सार

बस्ती में गृहमंत्री अमर शहीद सत्यवान सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
home minister amit shah reached basti with cm yogi adityanath
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : twitter- @AmitShah

विस्तार

देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को योगी की सरकार ने दंगामुक्त प्रदेश बना दिया। जो लोग प्रदेश में पलायन कराने आए थे, उनका भी योगी सरकार ने पलायन करा दिया। प्रदेश में बाहुबली अब पुलिस से डरते है। पुलिस के पास गले में पट्टा डालकर आते हैं और कहते हैं कि गोली मत मारो। यही नहीं, उत्तर प्रदेश विकास के मामले में भी सर्वोत्तम है और आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है। किसानों और आम जनता से जुड़ी तमाम योजनाओं का नाम लेते हुए कहा कि इन सब में उत्तर प्रदेश नंबर वन है।
विज्ञापन


अमर शहीद सत्यवान सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ करने के बाद शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज पहुंचे अमित शाह ने युवाओं से खुद को जोड़ते हुए विधानसभा चुनाव के लिए माहौल भी तैयार कर गए। शाह ने युवाओं को जिगर का टुकड़ा कहते हुए अपनी बात शुरू की तो कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



वर्ष 2016 में बूथ सम्मेलन को याद करते हुए कहा कि तब यहां के लोगों से कहा था कि पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर दीजिए। हम उत्तर प्रदेश में परिवर्तन करेंगे। और यहां पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। उसी का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश में आज अनेक प्रकार के परिवर्तन एक साथ देखने को मिल रहा है। 189 करोड़ की 98 परिययोजनों का शुभारंभ करते हुए कहा कि एक तरफ योजनाओं का शुभारंभ हो रहा है तो दूसरी ओर बस्ती के हर युवा को खेल महाकुंभ से जोड़ने काम भी हो रहा है।

इसके बाद अमित शाह ने मंच से आम जनता से संवाद स्थापित करते हुए पूछा कि पूरे पूर्वांचल या उत्तर प्रदेश में माफिया दिखाई दे रहा है। माफियाओं का सफाया हुआ या नहीं हुआ है। यहां जो पलायन कराने आए थे, उनका भी योगी जी ने पलायन करा दिया। यूपी को दंगामुक्त प्रदेश बनाने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इसी का परिणाम है कि यूपी में आज विकास आगे बढ़ा है। कहा कि जिस प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति ठीक न हो वहां विकास कभी हो नहीं सकता है। अब इस प्रदेश के अंदर चाहे खेती, शिक्षा हो उद्योग हो हरतरफ से चौमुखी विकास हो रहा है।

 

तीसरी बार बस्ती आए हैं अमित शाह

सांसद खेल महाकुंभ तीसरा मौका होगा, जब अमित शाह बस्ती आए हैं। इससे पूर्व जुलाई 2016 में गोरक्ष क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि वह आए थे। उस समय भी कार्यक्रम शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में हुआ था। इसके बाद प्रदेश के विधानसभा चुनाव के दौरान 2017 में वह महादेवा विधानसभा क्षेत्र के कलवारी स्थित झिनकू लाल त्रिवेणी राम इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करने आए थे।

शाह ने कहा कि किसानों के लिए प्रधानमंत्री ने जो काम किया है, वह 75 साल की आजादी के दौरान किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया। यूपी में 46 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का लोन माफ किया। प्रधानमंत्री किसान योजना में दो करोड़ 53 लाख किसानों को 37 हजार करोड़ सीधे खाते में दिया। 45 कृषि मंडियों को टैक्स फ्री किया है। 27 मंडियों को कंप्यूटर से जोड़ा है। सुगर केन का कटोरा बनाने वाले प्रदेश में नई चीनी मिले खुली हैं। एक समय था, जब पुलिस के कर्मचारी बाहुबलियों से डरते थे, लेकिन आज स्थिति उलट है। यह परिवर्तन आया है। आए दिन दंगे, कर्फ्यू होते थे। यह जो परिवर्तन आया है वह परिवर्तन भाजपा की योगी सरकार ने किया है।

कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं यूपी के सांसद हैं। उन्होंने यूपी और पूर्वांचल के लिए भारत सरकार का खजाना खोल दिया है। इसके बाद उन्होंने आवास योजना में पहला, एमएसएमई में दूसरा, स्वच्छ भारत योजना के तहत शौचालय बनाने में पहला स्थान मिला। सबसे अधिक गैस यहीं बांटे गए। पीएम स्वनिधि योजना में सबसे ज्यादा अधिक लोन यहीं दिए गए। सबसे अधिक पौधे यहीं लगाए गए। गन्ना, चीनी, आलू, मटर, आम, आंवला के उत्पादन में सर्वप्रथम है और देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी उत्तर प्रदेश बना है। विकास की आंधी आई है। बहुत कुछ किया है प्रदेश के लिए अभी बहुत कुछ करना बाकी है।

जनसभा का संचालन सांसद हरीश द्विवेदी ने किया। इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश के शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी, सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, सदर विधायक दयाराम चौधरी, कप्तानगंज विधायक सीए सीपी शुक्ला, हर्रैया विधायक अजय सिंह, रुधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल, महादेवा विधायक रवि सोनकर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रुपम मिश्रा, जिला प्रभारी अशोक सिंह, जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला समेत भाजपा के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रदेश के खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का माध्यम बन रही सरकार: योगी
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश में खेल महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। इसका उद्देश्य प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका देना है। कहा कि सब जानते हैं कोरोना महामारी के बाद इस वर्ष टोक्यो में आयोजित ओलंपिक और पैरा ओलंपिक में भारत के खिलाड़ियों ने अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

प्रदेश के ओलंपिक में पदक पाने वाले खिलाड़ियों को अपनी ओर से सम्मान दिया है। खेल के प्रति प्रदेश के हर युवा में भाव पैदा हो इस विश्वास के साथ खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। बस्ती में खेल महाकुंभ को सांसद हरीश द्विवेदी व उनकी टीम ने नई ऊंचाई दी है। कहा कि बस्ती से उनका विशेष लगाव है। नवंबर में जब वह आए थे, तभी कई योजनाओं पर चर्चा हुई और इतने कम समय में उसे साकार करते हुए तमाम योजनाओं की सौगात दी गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed