Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   12 players selected for the senior women's volleyball team

Basti News: सीनियर महिला वाॅलीबाल टीम में 12 खिलाड़ी चयनित

Fri, 20 Nov 2026 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
12 players selected for the senior women's volleyball team
स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल में शामिल ​खिलाड़ी स्रोत विभाग
बस्ती। मंडल की सीनियर महिला वॉलीबॉल टीम के गठन के लिए आयोजित चयन ट्रायल में 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। बृहस्पतिवार को हुए चयन ट्रायल में 30 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सफल खिलाड़ियों के नामों की अंतिम सूची जारी कर दी गई।
विज्ञापन




क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता आगरा में 26 से 29 तक खेली जाएगी। इसके लिए मंडल स्तरीय चयन ट्रायल कराया गया। इसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 12 खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों के खेल कौशल, प्रदर्शन और क्षमता को आधार बनाया गया। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में नेहा गौड़, अंजनी, नेहा भारती, संजना, नंदनी, चांदनी, सोनी पासवान, खुशी गौतम, किरन कसौधन, सुमन गौड़, सावित्रि, शिखा वाल्मीकि शामिल हैं। चयनित खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। ट्रायल में कोच विकास सोनकर, कमलेश यादव, सुमन सिंह ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed