गोरखपुर विश्वविद्यालय: कुलपति का पुतला फूंक रहे ABVP कार्यकर्ताओं व नियंता में हाथापाई, लगी चोट
मुख्य नियंता डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि नियंता मंडल के सदस्यों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया। यह गंभीर विषय है। हमला करने वाले छात्र चिह्नित किए गए हैं। उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कुलपति का प्रतीकात्मक पुतला फूंकने गए एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा किया।
पुतला फूंकने से मना करने पर कार्यकर्ताओं ने मुख्य नियंता और उनके सहयोगियों पर हमला बोल दिया। हाथापाई की और डंडे भी चलाए। हमले में मुख्य नियंता डॉ. सत्यपाल सिंह समेत नियंता मंडल के दो सदस्य चोटिल हो गए। वहीं, गार्ड को भी चोटें आईं।
मुख्य नियंता ने जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए कैंट थाने में तहरीर दी है। देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने 26 जून को भी प्रशासनिक भवन पर हंगामा किया था। उस दिन तीन गेट के ताले तोड़कर कुलपति कार्यालय का घेराव किया। इसके बाद कुलपति ने मुलाकात कर एक-एक कर छात्रों की समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया था कि जल्द ही इन सभी का समाधान कर दिया जाएगा।
इंस्पेक्टर कैंट रणधीर मिश्रा ने कहा कि विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता की ओर से तहरीर मिली है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें: गांव से आए, मेडिकल कॉलेज के पास ठेले लगाए, मरीज बेचकर बन गए आलीशान बंगलों के मालिक
जानलेवा हमला की हुई कोशिश: नियंता
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.