फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Event held at the Zone-3 office under 'Mission Shakti 6.0'

नगर निगम : महिला सफाई मित्रों को सुरक्षा किट देकर किया सम्मानित

Sun, 18 Oct 2026 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 18 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Event held at the Zone-3 office under 'Mission Shakti 6.0'
- मिशन शक्ति 6.0 के तहत जोन-3 कार्यालय में हुआ आयोजन
विज्ञापन





गोरखपुर। नगर निगम ने मिशन शक्ति 6.0 के तहत शनिवार को जोन-तीन कार्यालय में महिला सफाई मित्रों को सुरक्षा किट वितरित कर सम्मानित किया। इस पहल का उद्देश्य सफाई कार्य के दौरान महिला कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम में नगर निगम कार्यकारिणी की उपसभापति पूनम सिंह और कर निर्धारण अधिकारी अनुष्का सिंह मौजूद रहीं। नगर निगम की आईईसी टीम ने किट वितरण की व्यवस्था और उपलब्ध कराई गई सामग्री का निरीक्षण किया। महिला सफाई कर्मियों को दी गई पीपीई किट से उन्हें काम के दौरान जरूरी सुरक्षा संसाधन उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से मिशन शक्ति के तहत 11 से 20 अक्तूबर तक महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम ने नागरिकों की सुविधा और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर 1533 और हेल्पलाइन नंबर 14420 जारी किया है। इसके अलावा नगर निगम से संबंधित शिकायतों के लिए 8810709390 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed